फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेंदबाज नेहा तोमर का यूपी की क्रिकेट टीम में चयन

विज्ञापन
गेंदबाज नेहा तोमर, जिसका यूपी महिला क्रिकेट टीम में चयन हुआ है। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
गेंदबाज नेहा तोमर का यूपी की क्रिकेट टीम में चयन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। स्पिन गेंदबाज नेहा तोमर का चयन उत्तर प्रदेश की बालिकाओं की अंडर-16 क्रिकेट टीम में हुआ है। टीम की घोषणा बृहस्पतिवार को कानपुर में पांच दिन के शिविर के बाद की गई। यूपी की टीम शनिवार (आज) से छत्तीसगढ़ के रायपुर में होने वाली सेंट्रल जोन क्रिकेट टूर्नामेंट में भाग लेगी।
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव मनोज पुंडीर ने बताया कि नेहा तोमर गांव भिक्की निवासी किसान तेजवीर सिंह की पुत्री है, जो दाएं हाथ की उम्दा स्पिन गेंदबाज है। नेहा पिछले एक वर्ष से एमजी पब्लिक स्कूल स्थित क्रिकेट अकादमी में कोच कुमार गौरव से गेंदबाजी के गुर सीखती रही है। इस वर्ष पहले ही प्रयास में नेहा का चयन उत्तर प्रदेश टीम में होने से नेहा के गांव भिक्की में खुशी का माहौल है। मुजफ्फरनगर क्रिकेट एसोसिएशन ने भी नेहा के चयन पर हर्ष व्यक्त किया है। एसोसिएशन के चेयरमैन भीम कंसल, अध्यक्ष भूपेंद्र यादव, कुशलपाल सिंह, इंदर माथुर, योगेंद्र मलिक, ओमदेव सिंह, रोहित और संजय शर्मा आदि ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें