फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देशभक्ति से ओतप्रोत रचनाएं सुनाईं

विज्ञापन
विवेक विद्या मंदिर भरतिया कालोनी में आयोजित काव्य गोष्ठी में कवियों को स्मृति चिह्न देते संस्का - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
देशभक्ति से ओतप्रोत रचनाएं सुनाईं
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। भारत माता पूजन महोत्सव के अवसर पर संस्कार भारती मुजफ्फरनगर (मेरठ प्रांत) एवं संस्कार भारती सृजन द्वारा काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में कवियों ने अपनी देशभक्ति से ओतप्रोत रचनाएं सुनाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन

विवेक विद्या मंदिर भरतिया कालोनी में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती एवं मां भारती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पुष्पांजलि के बाद संस्कार भारती के ध्येय गीत से किया गया। छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत एवं मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। संस्कार भारती के प्रांतीय उपाध्यक्ष महेंद्र आचार्य ने भारतीय संस्कारों एवं संस्कृति के महत्व पर प्रकाश डाला। संस्कार भारती मेरठ प्रांत के चित्रकला प्रमुख प्रवीण सैनी ने संस्कार भारती मुजफ्फरनगर के कार्यक्रमों की समीक्षा की और वर्ष भर हुए कार्यक्रमों के बारे में बताया। इसके बाद आयोजित कवि गोष्ठी में कवियों ने देशभक्ति से ओतप्रोत शानदार रचनाओं ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। काव्य गोष्ठी में संस्कार भारती मुजफ्फरनगर की कोषाध्यक्ष अनुराधा वर्मा, सपना, इंदु, अनुराधा, सुमन प्रभा, सविता वर्मा गजल, राकेश कौशिक, रामकुमार शर्मा रागी, ब्रह्म प्रकाश, आदित्य आर्य, गोपाल राघव, राकेश दुलारा, विकेश गुप्ता, सुधीर आर्य, प्रेम सुधा, विपुल शर्मा, डॉ. कीर्तिवर्धन आदि कवियों के काव्यपाठ किया। अध्यक्षता कवियित्री डॉ. विनय लक्ष्मी भटनागर ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आरएसएस के वरिष्ठ कार्यकर्ता प्रमोद त्यागी व विशिष्ट अतिथि एसडी इंजीनियरिंग के डायरेक्टर डॉ. एसएन चौहान रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रतिभा त्रिपाठी एवं पंकज शर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें