सालासर बालाजी की ध्वज यात्रा निकालते श्रद्वालु।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
बालाजी महाराज की ध्वज यात्रा में उमड़े श्रद्धालु
मुजफ्फरनगर। सालासर बालाजी प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में एक सप्ताह से चल रहे कार्यक्रमों के तहत धार्मिक अनुष्ठानों की कड़ी में सालासर बालाजी महाराज की ध्वज यात्रा निकाली गई। ध्वज यात्रा में श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल हुए।
प्रात: नौ बजे से शामली रोड स्थित हनुमान मंदिर से विधि विधान पूर्वक पूजा अर्चना के साथ भगवान सालासर बालाजी की भव्य मनोकामना पूर्ण ध्वज यात्रा निकाली गई। ध्वज यात्रा हनुमान चौक से प्रारंभ होकर भगत सिंह रोड, शिव चौक, एसडी मार्केट, टाउनहाल, मालवीय चौक, गांधी कालोनी, रेलवे पुल से होते हुए पचेंडा रोड़ से श्री सालासर बालाजी धाम पर पहुंची। भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला भी यात्रा में शामिल रहे। सोमवीर पुजारी, सुरेश पुजारी, विनीत, विपुल आदि का सहयोग रहा। शनिवार यानि आज प्राण प्रतिष्ठा कराई जाएगी। दर्शन आरती के उपरांत भंडारे का आयोजन किया गया।