डॉ नीरज कुमार प्रवक्ता भौतिक विज्ञान भारतीय इंटर कॉलेज नंगला मंदौड, मुजफ्फरनगर।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
रटने से बचें, लिख कर तैयारी करें
मुजफ्फरनगर। यूपी बोर्ड इंटर की भौतिक विज्ञान की परीक्षा आगामी 20 फरवरी 2020 को होनी है। भौतिक विज्ञान में यदि तैयारी अच्छी हो तो अंक अच्छे आते हैं। भौतिक विज्ञान की परीक्षा हेतु भारतीय इंटर कॉलेज नंगला मंदौड़ के भौतिक विज्ञान के प्रवक्ता डॉ नीरज कुमार के अनुसार यदि विद्यार्थी कुछ जरूरी टिप्स अपनाएं तो परीक्षा की तैयारी अच्छी होगी।
डॉ नीरज के अनुसार विद्यार्थी परीक्षा में अच्छे प्रदर्शन के लिये रटने से बचें तथा लिख कर तैयारी करें। जितना लिखने का अभ्यास करेंगे, परीक्षा उतनी ही आसान होगी। थ्योरी संबंधित प्रश्नों का अभ्यास करें। इनसे संबंधित प्रश्न हर वर्ष पूछे जाते हैं। कुछ प्रमुख टॉपिक जैसे धारा, चुम्बकीय क्षेत्र, सूक्ष्मदर्शी, दूरदर्शी, रेडियोऐक्टिविटी, अर्द्ध-चालक, जेनर डायोड, ट्रांजिस्टर, संबंधित प्रश्नों पर विशेष ध्यान दें। रिवीजन करते समय न्यूमेरिकल को अंत तक हल करने का अभ्यास करें। गत वर्षों के प्रश्न पत्रों को निश्चित समय में हल करने का अभ्यास करें। रिवीजन करने में एनसीईआरटी की पुस्तक का प्रयोग करें। थ्योरी के प्रश्नों को हल करते समय डायग्राम को पेंसिल-पैमाने के उपयोग से साफ साफ बनाए। परीक्षा में कोई ओवर राइटिंग न करें। प्रश्नों को हल करते समय प्रमुख बिन्दुओं को अंडर लाइन कर दें।