फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी : छात्र ने सीएम योगी को किया ट्वीट, 24 घंटे में 65 बार सुननी पड़ रही अजान, जानें पूरा मामला

Fri, 22 Apr 2022 06:44 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर

सार

छात्र ने सीएम योगी को ट्वीट कर कहा कि 24 घंटे में 65 बार अजान सुननी पड़ रही है। इससे पढ़ाई करने में काफी दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन
छात्र ने सीएम योगी को ट्वीट किया। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर जनपद में मंसूरपुर क्षेत्र के गांव पुरबालियान के छात्र गौरव सैन काकरान के नाम से सीएम योगी आदित्यनाथ को एक ट्वीट किया गया। ट्वीट में लिखा कि उनके गांव में 13 मस्जिद हैं। मस्जिदों से 24 घंटे में 65 बार अजान होती है। इससे पढ़ाई में काफी परेशानी हो रही है।

विज्ञापन


बताया गया कि शुक्रवार को छात्र की ओर से सीएम योगी आदित्यनाथ, पूर्व सीएम अखिलेश यादव, डीएम और एसएसपी को ट्वीट किया गया। छात्र ने कहा कि अजान की वजह से पढ़ाई में बहुत तकलीफ होती है। रात के समय शोर-शराबे के कारण परेशानी होती है। बार-बार अजान को 24 घंटे में 65 बार सुनना पड़ रहा है, जिससे धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंच रही है। इसके साथ ही ध्वनि प्रदूषण भी फैल रहा है।

यह भी पढ़ें: सीएम योगी का आदेश नहीं मानते ये अफसर: अमर उजाला के कैमरे में कैद हुईं खाली कुर्सियां, सबूत हैं 20 तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले दिनों अजान विवाद की शुरुआत महाराष्ट्र से हुई थी। राज ठाकरे ने कहा था कि मस्जिदों में लाउडस्पीकर का इस्तेमाल बंद नहीं हुआ तो मस्जिदों के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ किया जाएगा। कर्नाटक में भी विवाद उछला है। सीएम को ट्वीट करने वाले गौरव ने स्नातक की पढ़ाई पूरी कर ली है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा है। वह आरएसएस मेें शाहपुर खंड का सह बौद्धिक प्रमुख है।
यह भी पढ़ें: खतरे में मासूमों की जान: गजब है हाल, ट्रक के नंबर पर स्कूल वाहन, बिना फिटनेस के दौड़ रहीं 461 बसें, पढ़ें खास रिपोर्ट

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें