बागपत जनपद के गांव इदरीशपुर निवासी मोहन कश्यप (24) मर्चेंट नेवी में ईरान में तैनात था। वह छुट्टी पर गांव आया हुआ था। शुक्रवार को अपनी माता मुकेश (43) को दवाई दिलाने के लिए शामली चिकित्सक के यहां आया था। दवाई लेने के बाद मां-बेटा बाइक से अपने गांव लोट रहे थे।
दिल्ली-देहरादून हाईवे पर फुगाना थाना क्षेत्र में दोपहर करीब 3 बजे उनकी बाइक डंपर से टकरा गई। इस घटना में दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। चालक डंपर सहित मौके से भाग गया। सूचना मिलते ही फुगाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों को कस्बे की सीएचसी पर भर्ती करवाया। सीएचसी पर चिकित्सकों ने मोहन को मृत घोषित कर दिया।
प्राथमिक उपचार के बाद उसकी माता को जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है। सूचना मिलते ही मृतक के परिजन मौके पर पहुंच गए। घटना से परिवार शोक में डूबा है। पुलिस ने बताया कि घटना की तहरीर अभी तक प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर आने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
चार भाइयों में सबसे बड़ा था मोहन
पुलिस ने बताया कि मोहन कश्यप मर्चेंट नेवी में कर्मचारी था। उसकी तैनाती ईरान में थी। करीब ड़ेढ़ वर्ष पहले उसकी नौसेना में नौकरी लगी थी। मोहन के पिता शिव नारायण सीमेंट की ईंट बनाने का काम करते हैं। परिवार में चार भाई हैं, जिनमें सबसे बड़ा मोहन था। छोटा भाई आकाश, ऋतिक व अक्षय हैं। तीनों छोटे भाई अभी पढ़ाई कर रहे हैं। मोहन की अभी तक शादी नहीं हुई थी। मृतक अपने परिवार को रोता बिलखता छोड़ गए।
ये भी देखें...
UP: आतंकी कनेक्शन में बिजनौर से दो संदिग्ध गिरफ्तार, नेपाल भागने की फिराक में था पाक हैंडलर का गुर्गा