फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली का अग्निकांड:- अमित की मौत से मुंडभर में शोक

विज्ञापन
मुंडभर गांव निवासी अमित बालियान, जिसकी दिल्ली के अग्निकांड में डयूटी के दौरान मौत हो गई। (फाइल फो? - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
भौराकलां(मुजफ्फरनगर)। भौराकलां थाना क्षेत्र के गांव मुंडभर निवासी फायर सर्विस के कर्मचारी अमित बालियान की दिल्ली के पीरागढ़ी की फैक्टरी में हुए अग्निकांड में मौत होने से गांव में शोक व्याप्त है। यहां रहने वाले उसके कुटुंब के लोग दिल्ली के रवाना हो गए है।
विज्ञापन

गांव मुंडभर निवासी अमित बालियान दिल्ली फायर सर्विस में कार्यरत था। बृहस्पतिवार को दिल्ली के पीरागढ़ी इलाके की फैक्टरी में हुए अग्निकांड में आग बुझाने के दौरान उसकी मौत हो गई। इसकी जानकारी मिलने पर गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मुंडभर निवासी मोनू ने बताया कि अमित बालियान का परिवार करीब 12 साल से दिल्ली में ही रहता है। गांव में उसके चाचा अमर, कल्लू आदि रहते हैं, जो हादसे की जानकारी मिलने पर दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। ग्रामीण के अनुसार अमित शादीशुदा था तथा परिवार के साथ दिल्ली में ही रहता था। उसके अन्य परिजन भी दिल्ली में रहते हैं। उसकी मौत से गांव में शोक व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें