फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर: डिवाइडर से टकराई बाइक, दो बच्चों की मौत, माता-पिता और बेटा घायल; राखी बांधने जा रहा था परिवार

Fri, 28 Aug 2026 01:41 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर

सार

गांव पुट्ठी इब्राहिमपुर निवासी कुलदीप अपनी पत्नी राखी और तीन बच्चों के साथ मुजफ्फरनगर के नई मंडी क्षेत्र के गांव अलमासपुर जा रहा था। गांव कवाल के पास हाईवे पर हादसा हो गया। गांव में शोक की लहर है। 
 
विज्ञापन
बच्चों की मौत के बाद बिलखती मां। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पानीपत-खटीमा हाईवे पर शुक्रवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसे में दो मासूम बच्चों की दुखद मृत्यु हो गई। इस दुर्घटना में बच्चों के माता-पिता और एक अन्य बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए। यह परिवार राखी बांधने के लिए मुजफ्फरनगर जा रहा था।

विज्ञापन


हादसा मीरापुर क्षेत्र के गांव पुट्ठी इब्राहिमपुर निवासी कुलदीप के साथ हुआ। वे अपनी पत्नी राखी और तीन बच्चों कुलबीर (5), अभी (4) व दीपिका (3) के साथ बाइक पर सवार थे। परिवार मुजफ्फरनगर के नई मंडी क्षेत्र के गांव अलमासपुर की ओर जा रहा था। गांव कवाल के पास हाईवे पर पीछे से आ रहे एक वाहन को बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। इस टक्कर के कारण बाइक पर सवार सभी पांचों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
 
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने जांच के बाद अभी और दीपिका को मृत घोषित कर दिया। कुलदीप, उनकी पत्नी राखी और बड़े बेटे कुलबीर का इलाज जारी है।

गांव में शोक की लहर
इस हृदय विदारक घटना से पुट्ठी इब्राहिमपुर गांव में गहरा शोक छा गया है। राखी के त्योहार से ठीक पहले परिवार पर आई इस विपत्ति ने सभी को झकझोर कर रख दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें