शव को देखकर उन्होंने पुलिस को और गांव में इसकी सूचना दी। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। शव की पहचान जावेद उर्फ भूरा पुत्र मेहंदी हसन के रूप में हुई। उसकी हत्या गला रेत कर की थी तथा उसकी पहचान छिपाने के लिए चेहरे के ऊपर तेजाब डालकर जलाया गया।
पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। मृतक के परिजनों ने बताया कि वह गांव के पास ही ईंट के भट्टे पर मजदूरी करता था। रविवार से घर से गायब हो गया था। उन्होंने उसे काफी तलाश भी किया था, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला सका था। हत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।