फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: खंभे पर लटका मिला मजदूर का शव, खेत पहुंचे किसानों में मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

Sat, 13 Jun 2026 04:21 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

मुजफ्फरनगर के शाहपुर थाना क्षेत्र के बरवाला गांव में बिजली के खंभे पर एक मजदूर का शव लटका मिला। मृतक की पहचान मध्य प्रदेश निवासी रामेश्वर उर्फ दीपक के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर जनपद में शाहपुर थाना क्षेत्र के बरवाला गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब खेत पर पहुंचे किसानों ने बिजली की बड़ी लाइन के एक खंभे पर युवक का शव लटका हुआ देखा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

खेत पहुंचे किसानों ने देखा शव

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शनिवार को बरवाला गांव के जंगल क्षेत्र में किसान अपने खेतों पर पहुंचे थे। इसी दौरान उनकी नजर बिजली की बड़ी लाइन के एक खंभे पर लटके शव पर पड़ी। शव दिखाई देने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई और ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

यह भी पढ़ें: UP: पहाड़ों पर वीकेंड मनाने निकले लोग, दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सात किमी तक जाम, घंटों करना पड़ा इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन

मध्य प्रदेश निवासी मजदूर के रूप में हुई पहचान
मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की तो मृतक की पहचान रामेश्वर उर्फ दीपक के रूप में हुई। वह मूल रूप से मध्य प्रदेश का निवासी बताया गया है और बरवाला गांव में डेयरी संचालक लियाकत के यहां काम करता था।

मामले की जांच में जुटी पुलिस
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शवगृह भिजवा दिया है। अधिकारियों का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। मौत के कारणों का पता लगाने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। जांच और अन्य औपचारिकताओं के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें