फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपद्रव के बाद बाजार में लौटी रौनक, सड़कों पर चहल-पहल

विज्ञापन
मीनाक्षी चौक से गुजरती महिलाएं। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
उपद्रव के बाद बाजार में लौटी रौनक, सड़कों पर चहल-पहल
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। नगर में हुए उपद्रव के चौथे दिन शहर में रौनक लौट आई। मीनाक्षी चौक पर सील लगी दुकानों को छोड़ आसपास की अन्य कई दुकानें खुल गईं। यहां से सुजडू़ चुंगी तक टेंपुओं का भी संचालन शुरू हो गया। कच्ची सड़क पर बाजार आम दिनों की तरह खुला नजर आया। दो दिन पहले तक जिन स्थानों पर लोग जाने से परहेज कर रहे थे, अब वहां बेखौफ आवागमन हो रहा है।
शुक्रवार को मीनाक्षी चौक के आसपास तथा कच्ची सड़क पर उपद्रवियों ने खूब बवाल काटा था। आगजनी, पथराव के बाद शहर का माहौल खराब हो गया था। इसके चलते दो दिन तक बाजार में सन्नाटा रहा। लोग घरों से बाहर निकलते हुए डरे, लेकिन रविवार से हालात सामान्य होने लगे। सोमवार को तो जनजीवन पूरी तरह पटरी पर लौट आया। सुबह से ही बाजार आम दिनों की तरह खुले और लोग भी खरीदारी करते नजर आए। मीनाक्षी चौक पर जिन दुकानों को सील किया गया है, उन्हें छोड़कर आसपास की कई दुकानें खुली। खालापार जाने वाले रास्ते पर पूरी रौनक रही। मीनाक्षी चौक से सुजड़ू चुंगी तक टैंपुओं का आवागमन भी शुरू हो गया। चौराहे तथा सड़कों के किनारे लगने वाले फल, सब्जियों एवं अन्य सामान के ठेले आम दिनों की तरह लगे। लोग इनसे खरीदारी करते हुए भी दिखे। अहिल्या बाई चौक से मदीना चौराहे तक पूरी कच्ची सड़क आम दिनों की तरह गुलजार दिखी। सड़कों के दोनों ओर की दुकानें खुली थीं। जनजीवन पूरी तरह सामान्य था और लोग बेखौफ होकर आवागमन कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन दिन बाद हुई खालापार में सफाई
मुजफ्फरनगर। शुक्रवार से खालापार क्षेत्र में नगर पालिका के कर्मचारियों ने सफाई कार्य नहीं किया था। उपद्रव के बाद से इस क्षेत्र में सफाई कर्मी कूड़ा उठाने के लिए नहीं गए थे। इसके चलते जगह-जगह कूड़े के ढेर लग गए थे। सोमवार को नगर पालिका का अमला खालापार में कूड़ा उठाने के लिए पहुंचा। सुबह से ही वाहन लगाकर पूरे क्षेत्र में जमा कूड़ा उठाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें