फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

27 बकायादारों के घरों पर कुर्की नोटिस चस्पा

विज्ञापन
विज्ञापन
27 बकायेदारों के घरों पर कुर्की नोटिस चस्पा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर के 27 बड़े बकायेदारों पर कुर्की की कार्रवाई की तैयारी प्रशासन ने कर ली है। जिला प्रशासन ने इनके घरों पर कुर्की नोटिस चस्पा कर दिए हैं। 30 दिन में बकाया पैसा जमा नहीं किया तो संपत्ति की नीलामी की कार्रवाई होगी। जिन लोगों पर कार्रवाई की गई है, इनमें कई शहर के सम्मानित परिवारों में शुमार हैं। खालापार के शाहनवाज पर सबसे कम 48710 का बकाया है, वहीं तमन्ना आईस पर सबसे ज्यादा 23 लाख 55 हजार 400 बकाया है।
तहसीलदार सदर के आदेश पर जिन लोगों की कुर्की हुई है, उनमें तमन्ना आइस फैक्ट्री, प्रभु गैस गोदाम, खालापार निवासी अफजाल, अरशद, फरमान, जुबैदा, शाहनवाज, अखलाख, अब्दुल्ला, शादाब, तौफीक, इनाम इलाही, जमील, महबूब शामिल हैं। इसके अलावा बझेडी रोड के सैय्यद हसन, कृष्णापुरी के साजिद, रुड़की रोड के अरमान, केवलपुरी के रजाक, किदवईनगर के शादमान, सरवट के कासिम, अबुपुरा के फैसल कुरैशी, मदीना कालोनी के मुजम्मिल त्यागी, सुभाषनगर की इमराना, कस्सावान के शाहीन, मदीना कालोनी की सानू, जान आलम, बझेडी रोड के शहीद हसन शामिल हैं। इन सभी पर बैंक ऋण, विद्युत देय और स्टांप देय है।
विज्ञापन

पैसे जमा नहीं करने पर संपत्ति होगी नीलाम
मुजफ्फरनगर। तहसीलदार सदर पुष्करनाथ चौधरी ने बताया कि आरसी जारी होने के बाद एक समय दिया जाता है। जिन लोगों ने इस समय के बीच पैसा जमा नहीं किया उनकी कुर्की के नोटिस चस्पा हुए है। 30 दिन में पैसा जमा नहीं करने वालों की संपत्ति नीलाम की जाएगी।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर नोटिस वायरल
मुजफ्फरनगर। तहसीलदार सदर की ओर से बड़े बकायेदारों की आरसी जारी कर उनके घरों पर कुर्की नोटिस चस्पा किए है। इनमें से एक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे 20 दिसंबर को शहर में हुई हिंसा से जोड़ कर वायरल किया जा रहा है, जिसमें कमेंट्स किए गए है कि जिन्होंने आगजनी तोड़फोड़ की, उसके घरों पर प्रशासन ने कुर्की नोटिस चस्पा किए हैं। तहसीलदार ने बताया कि इन नोटिस का हिंसा के दौरान हुए नुकसान से कोई संबंध नहीं है।
बकायेदार का नाम देय रकम
तमन्ना आइस सरवट विद्युत देय 2355400
प्रभु गैस गोदाम विद्युत देय 399129
अफजाल पुत्र अमीर विद्युत देय 384221
अरशद पुत्र खुर्शीद विद्युत देय 277300
फरमान पुत्र इरशाद बैंक देय 258412
जुबैदा पत्नी यासीन विद्युत देय 74660
शाहनवाज पुत्र इस्लाम विद्युत देय 48710
अखलाख पुत्र नसीरूदीन विद्युत देय 95003
सैय्यद हसन पुत्र इशाक विद्युत देय 1116842
साजिद पुत्र महमूद विद्युत देय 89358
अरमान रुडकी रोड विद्युत देय 400025
रजाक पुत्र जुम्मा स्टांप देय 382475
शादमान पुत्र इरफान नगर पालिका 211005
कासिम सरवट कोर्ट देय 127200
फैशल पुत्र नसीम बैंक देय 349071
अब्दुल्ला शहीद चौक बैंक देय 1247613
शादाब पुत्र रिजवान बैंक देय 743722
तौफीक पुत्र शरीफ बैंक देय 363790
इनाम इलाही पुत्र नसीम बैंक देय 707445
मुजम्मिल त्यागी बैंक देय 1018431
इमराना शेरदीन स्टांप देय 168600
शाहीन दिलशाद बैंक देय 202593
सानू शमशाद बैंक देय 966168
जानआलम हनीफ बैंक देय 794990
शहीद हसन ईशा बैंक देय 1116842
जमील पुत्र बाबू बैंक देय 479980
महबूब पुत्र कालू बैंक देय 616400
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें