फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: एसएसपी ऑफिस पर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास, चीख चीख कर सुनाई आपबीती, पुलिस पर लगाए ये आरोप

Mon, 08 Jul 2024 03:42 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर

सार

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में एक युवक ने एसएसपी ऑफिस पर आत्मदाह का प्रयास किया। युवक ने पुलिसकर्मियों के सामने आपबीती सुनाते हुए पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए। पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर जनपद के नई मंडी कोतवाली के एक क्षेत्र निवासी युवक ने एसएसपी ऑफिस पर पेट्रोल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन


युवक का कहना था कि 2019 में उसकी पत्नी के साथ सहारनपुर में दुष्कर्म किया गया था। इस मामले में सहारनपुर पुलिस से शिकायत करने के बाद भी आज तक कार्रवाई नहीं की गई। एसएसपी ऑफिस पर पहुंचे युवक ने अपने ऊपर पेट्रोल डाल लिया।
विज्ञापन


इससे पहले वह आग लगा पता तभी पुलिस ने उसे पकड़ लिया। उसे सिविल लाइन थाना पुलिस अपने साथ ले गई है।

एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने बताया कि युवक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में सहारनपुर पुलिस से भी संपर्क किया जा रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें