फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर में अभी तक कोई सांसद नहीं बना सका हैट्रिक

Wed, 20 Mar 2019 12:21 AM IST
Deepak Kausik अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर लोकसभा में कोई सांसद जिले से हैट्रिक नहीं लगा पाया। भाजपा के पूर्व सांसद सोहनबीर सिंह को मौका मिला था, लेकिन वह तीसरी बार जीत नहीं पाए। यहां के संसदीय इतिहास में उनसे पहले कांग्रेस के सुमत प्रसाद जैन भी लगातार दो बार सांसद चुने गए थे। वैसे कांग्रेस यहां से पांच बार और भाजपा चार बार जीतने में कामयाब रही है।
विज्ञापन


मुजफ्फरनगर संसदीय सीट से दो बार सांसद बनने का श्रेय केवल दो ही प्रत्याशियों को मिला है। शहर के नई मंडी निवासी सुमत प्रसाद जैन को  वर्ष 1957 में कांग्रेस ने अपना प्रत्याशी बनाया। जनसंघ के हजारी लाल को शिकस्त देकर सुमत प्रसाद विजयी हुए। वर्ष 1962 में भी कांग्रेस पार्टी ने उन्हीं पर भरोसा किया। उन्हें 29, 475 मतों से जीत मिली और वह दूसरी बार भी संसद बने।

संसद में हैट्रिक का मौका भाजपा के सोहनबीर सिंह को भी मिला था। वर्ष 1996 में सोहनबीर सिंह ने संजय चौहान और 1998 में हरेंद्र मलिक को हराकर लगातार दो बार जीतने का रिकॉर्ड बराबर किया था। वर्ष 1999 में कांग्रेस-रालोद गठबंधन के प्रत्याशी सईदुज्जमां ने संसद में पहुंचने की सोहनवीर की हैट्रिक नहीं बनने दी थी। सईदुज्जमां 25,751 मतों के अंतर से उन्हें हरा कर पहली बार सांसद बने थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुजफ्फरनगर के सांसद :
वर्ष            सांसद
1952        हीरा वल्लभ त्रिपाठी (कांग्रेस)
1957        सुमत प्रसाद जैन (कांग्रेस)
1962        सुमत प्रसाद जैन (कांग्रेस)
1967        लताफत अली खां (सीपीआई)
1971        विजयपाल सिंह (सीपीआई)
1977        सईद मुर्तजा (जनता पार्टी)
1980        गय्यूर अली खां (जनता पार्टी एस)
1984        धर्मवीर त्यागी (कांग्रेस)
1989        मुफ्ती मोहम्मद सईद (जनता दल)
1991        नरेश बालियान (भाजपा)
1996        सोहनबीर सिंह (भाजपा)
1998        सोहनबीर सिंह (भाजपा)
1999        सईदुज्जमां (कांग्रेस)
2004        मुनव्वर हसन (सपा)
2009        कादिर राना (बसपा)
2014          डॉ संजीव बालियान(भाजपा)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें