फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarngar: किशोरी से दुष्कर्म करने वाले बागपत के तांत्रिक को आजीवन कारावास

Sat, 19 Nov 2022 04:27 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

शामली के आदर्श मंडी थाना क्षेत्र के एक गांव में नौ साल पहले अनुसूचित जाति की किशोरी से दुष्कर्म की वारदात के मामले तांत्रिक को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
कोर्ट। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शामली के आदर्श मंडी थाना क्षेत्र में नौ साल पहले अनुसूचित जाति की किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी तांत्रिक को अदालत ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। विशेष न्यायाधीश एससी/एसटी के पीठासीन अधिकारी जमशेद अली ने फैसला सुनाया। अभियुक्त ने किशोरी को बंधक बनाकर रखा था और 10 दिन तक दुष्कर्म करने का आरोप था।

विज्ञापन


आदर्श मंडी थाना क्षेत्र से किशोरी 29 दिसंबर 2013 की रात संदिग्ध हालात में गायब हो गई थी। पीड़िता के पिता ने 30 दिसंबर बागपत के छपरौली थाना क्षेत्र के गांव ककौर निवासी यशवीर उर्फ ऐशवीर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।

यह भी पढ़ें: Baghpat:  पैरोल के नियमों उलंघन, राम रहीम के आश्रम में जुटने लगी अनुयाइयों की भीड़, खचाखच भरी पार्किंग

विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ितों का कहना था कि आरोपी झाड़-फूंक का कार्य करता है। दस दिन बाद पीडि़ता हरियाणा के कुछाना मोड से बरामद हुई थी। पीड़िता ने आरोप लगाया था कि आरोपी उसके साथ मारपीट करता था और बलात्कार किया। पुलिस ने पीड़ित के बयान दर्ज कराकर आरोपी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की। 

यह भी पढ़ें: Meerut: शिवम बन युवती से की दोस्ती, दुष्कर्म, असलियत खुली तो मुजम्मिल बोला- श्रद्धा की तरह 35 टुकड़े कर दूंगा

प्रकरण की सुनवाई विशेष न्यायाधीश एससी/एसटी के पीठासीन अधिकारी जमशेद अली की कोर्ट में हुई। सहायक शासकीय अधिवक्ता यशपाल सिंह और  सहदेव सिंह ने बताया कि अदालत ने अभियुक्त को धारा 376, एससी/एसटी एक्ट में आजीवन कारावास और पांच हजार रुपये, धारा 363 में पांच साल कैद और दो हजार रुपये अर्थदंड और धारा 366 में सात साल कारावास और तीन हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई गई। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें