पुलिस ने शुकतीर्थ क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए स्कॉर्पियो-एन, स्कॉर्पियो क्लासिक और थार में सवार होकर आए लोगों को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर असलहा भी बरामद कर लिया गया। ये लोग एक जमीन पर कब्जा करने पहुंचे थे।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
मुजफ्फरनगर के गंगा खादर क्षेत्र में विवादित जमीनों पर अवैध कब्जा करने और कब्जा बरकरार रखने के लिए हथियारों के बल पर दबाव बनाने वाले गिरोह को भोपा पुलिस ने पकड़ लिया। हिस्ट्रीशीटर समेत 20 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी स्कॉर्पियो-एन, स्कॉर्पियो क्लासिक और थार में सवार होकर खादर क्षेत्र की एक विवादित जमीन पर कब्जा करने पहुंचे थे। आरोपियों में मंगलौर थाने का हिस्ट्रीशीटर सुरेंद्र सिंह भी शामिल है।
विज्ञापन
Trending Videos
एसपी देहात अक्षय संजय महाडीक ने रिजर्व पुलिस लाइन में पत्रकारों को बताया कि 15 नवंबर को पुलिस ने शुकतीर्थ क्षेत्र में घेराबंदी करते हुए काले रंग की स्कॉर्पियो-एन, स्कॉर्पियो क्लासिक और थार में सवार होकर लोगों को रोक लिया।
पुलिस ने तीनों गाड़ियों को रोककर उनमें सवार लोगों को नीचे उतारा और तलाशी ली। उनके कब्जे से हथियार और कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने मौके से सभी 20 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के दौरान सीओ भोपा राधा रमण सिंह शामिल रहे।
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह संगठित होकर जनपद के खादर क्षेत्र में विवादित और कीमती जमीनों की खरीद-फरोख्त का काम करते हैं। जिन जमीनों के मालिकाना हक अथवा कब्जे को लेकर विवाद होता है, उन पर अवैध कब्जा करने और अपने पक्ष का कब्जा बरकरार रखने के लिए एकजुट होकर पहुंचते थे।
हथियारों का जखीरा और तीन लग्जरी गाड़ियां बरामद
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 315 बोर के छह तमंचे, .32 बोर की एक पिस्टल और पांच कारतूस, .22 बोर की एक पोनिया राइफल व पांच कारतूस, 12 बोर की फैक्टरी मेड दुनाली बंदूक व 20 कारतूस तथा 315 बोर की फैक्टरी मेड राइफल व 18 कारतूस बरामद किए हैं।
इन आरोपियों की हुई गिरफ्तारी
मंगलौर के खेड़ा निवासी सुरेंद्र, भोकरहेड़ी निवासी राजेंद्र व गौरव, मवाना के वेदांत, करनाल के प्रियांशु , अमरोहा के गढी फरीदपुर निवासी सुजीत, भोपा के नन्हेड़ा निवासी अर्श, सहारनपुर के चंदेना निवासी वैदिक, शामली के बनत निवासी वंश, शाहडब्बर निवासी विपिन, मेरठ के सिसौली निवासी आर्यन, आईएनए कॉलोनी दिल्ली निवासी हर्षित पटवाल, बड़ौत निवासी आर्यन जावला व सागर भारद्वाज, लक्सर निवासी उज्जवल रावत, अमरोहा के नौगांवा सादात निवासी हर्ष, पिथौरागढ़ निवासी साहिल सिंह सामंत, गोरखपुर के सहजनवा निवासी श्रीजन शुक्ला, झज्जर निवासी मानस और बाराबंकी निवासी अनंत प्रताप सिंह।
आरोपियों से यह हुई बरामदगी
06 तमंचे 315 बोर, एक पिस्टल .32 बोर, पांच जिंदा कारतूस, एक पोनिया राइफल मय मैगजीन, पांच जिंदा कारतूस, एक दोनाली बंदूक, 20 जिंदा कारतूस, एक राइफल 315 बोर, 18 जिंदा कारतूस, एक तलवार, लकड़ी के नौ डंडे बरामद हुए।