फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: संगीत सोम के खिलाफ बयान देने पर मुजफ्फरनगर सपा जिलाध्यक्ष पर हमला, करणी सेना भारत का प्रदेश सचिव गिरफ्तार

Fri, 02 Jan 2026 08:47 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर

सार

Muzaffarnagar News: हिंदुओं की हत्याओं और भेदभाव के विरोध में सपा जिलाध्यक्ष जिया चौधरी कार्यकर्ताओं के साथ श्रद्धांजलि दे रहे थे। तभी करणी सेना भारत के प्रदेश सचिव गौरव चौहान ने हमला कर दिया। पुलिस ने गौरव को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन
गौरव चौहान को गिरफ्तार कर ले जाती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कनाडा में दो भारतीयों की हत्या और बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों के साथ धार्मिक भेदभाव, उत्पीड़न व कई हिंदुओं की हत्याओं के विरोध में महावीर चौक पर श्रद्धांजलि देने के दौरान सपा जिलाध्यक्ष जिया चौधरी पर हमला किया गया। आरोपी करणी सेना भारत के प्रदेश सचिव गौरव चौहान को पुलिस ने पकड़ लिया। उधर, आरोपी को छोड़ने की मांग को लेकर हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने सिविल लाइन थाने में धरना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

 

शुक्रवार शाम के समय सपा कार्यकर्ताओं ने कैंडल मार्च निकाला। महावीर चौक पर श्रद्धांजलि देने के लिए मोमबत्ती लगाई जा रही थीं। इसी दौरान आरोपी ने अपने साथियों के साथ पहुंचकर सपा जिलाध्यक्ष पर हमला कर दिया। आरोपी ने पकड़ने के दौरान हंगामा किया। सपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि वह डरने वाले हैं। वहीं सपा कार्यालय पर पुलिस तैनात कर दी है। अभी पुलिस को तहरीर नही दी है।

विज्ञापन

संगीत सोम पर बयान से जुड़ा मामला
सपा जिलाध्यक्ष जिया चौधरी ने बृहस्पतिवार को पूर्व विधायक संगीत सोम के ऊपर बयान दिया था। कहा था कि मुस्लिमों को जानबूझकर संगीत सोम निशाना बनाते हैं। पकड़े गए गौरव चौहान ने कहा कि संगीत सोम उसके भाई हैं। सनातन धर्म पर टिप्पणी करने का आरोप भी लगाया गया।

ये भी देखें...
UP: मेरठ के बॉक्सर लगाएंगे गोल्डन पंच, नेशनल चैंपियनशिप के लिए तीन बॉक्सर चयनित, बागपत-मुजफ्फरनगर से भी नाता

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें