फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: गोमुख से जल लेकर लौट रहे किनौनी के कांवड़िये की मौत, दोस्तों संग गया था 30 साल का कपिल

Thu, 30 Jul 2026 12:10 AM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर

सार

मुजफ्फरनगर के किनौनी निवासी कपिल अपने दोस्तों के साथ गोमुख गया था। रास्ते में एक होटल में रुके थे, वहीं पर कपिल का हार्टफेल हो गया। कपिल अपने मां-बाप का इकलौता बेटा और दो बहनें का भाई था। परिजनों का रोकर बुरा हाल है। 
विज्ञापन
कपिल की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड के गोमुख से कांवड़ लेकर लौट रहे 30 वर्षीय युवक कपिल की रास्ते में हार्ट अटैक से मौत हो गई। यह दुखद घटना तब हुई, जब कपिल अपने चार साथियों के साथ वापस अपने गांव मुजफ्फनगर के किनौनी लौट रहा था। कपिल अपने परिवार का इकलौता पुत्र था। परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
विज्ञापन

 

किनौनी निवासी कपिल अपने चार दोस्तों के साथ कांवड़ लेने के लिए शनिवार को गोमुख के लिए रवाना हुआ था। पवित्र गंगाजल से कांवड़ उठाने के बाद वे वापस लौट रहे थे। बुधवार को गोमुख से कुछ दूरी पर धारी थाना क्षेत्र में एक होटल में रुकने के दौरान कपिल की अचानक तबीयत बिगड़ गई। उसके साथियों ने तत्काल उसे पास के एक अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
 

साथियों द्वारा गांव में कपिल की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। कपिल के पिता अरविंद और अन्य परिजन तुरंत उत्तराखंड के लिए रवाना हो गए। कपिल अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। परिवार में दो बेटियों के अलावा अब कोई पुरुष सदस्य नहीं बचा है। कपिल मेरठ में एक निजी कंपनी में नौकरी करता था और परिवार का सहारा था।
 
विज्ञापन

गांव में पसरा मातम
इस अप्रत्याशित घटना से गांव किनौनी में गहरा शोक व्याप्त है। युवक की मृत्यु की खबर ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। देर रात तक शव के गांव पहुंचने की उम्मीद थी, जिसके बाद अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इस दुखद घटना ने पूरे क्षेत्र को स्तब्ध कर दिया है।

ये भी देखें...
मेरठ गोलीकांड: तीन साल की जान-पहचान, जेल से छूटते ही आदित्य ने अनुष्का को गोलियों से भूना; ये है पूरी कहानी

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें