फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर: मंसूरपुर में अवैध शराब फैक्टरी का भंडाफोड़, सरकारी ठेके के सेल्समैन सहित 13 गिरफ्तार

Fri, 08 Jan 2021 09:37 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क,अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

- सरकारी ठेके के सेल्समैन सहित 13 गिरफ्तार
- लाखों कीमत की नकली शराब, सामग्री व उपकरण बरामद
विज्ञापन
पुलिस ने 13 आरोेपियों को गिरफ्तार किया है - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में मंसूरपुर क्षेत्र केे बेगराजपुर औद्योगिक क्षेत्र में चल रही अवैध शराब फैक्टरी को पुलिस ने पकड़ा है। पुलिस ने 13 आरोेपियों को गिरफ्तार किया है। जिनमें एक सरकारी ठेके का सेल्समैन भी शामिल है। मौके से लाखों कीमत की नकली शराब, खाली पव्वे, होलोग्राम, रैपर के साथ ही तीन कारें भी बरामद की गईं हैं।

विज्ञापन


पुलिस लाइन स्थित सभागार में शुक्रवार को प्रेसवार्ता करते हुए एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि बेगराजपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक फैक्टरी में क्राइम ब्रांच व मंसूरपुर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने नकली शराब की सूचना पर दबिश दी।

पुलिस ने नकली शराब तैयार कर रहे 12 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। मौके से 2400 लीटर एल्कोहल, 55 हजार खाली पव्वे, 82 हजार रैपर, 45 हजार बार कोड, विभिन्न ब्रांड्स की शराब के 20 हजार ढक्कन, पव्वों पर सील लगाने की मशीन के साथ ही तीन कारें भी बरामद की गईं। साथ ही तीन पेटी एक कंपनी मार्का नकली शराब भी बरामद की गई।
विज्ञापन

 
यह भी पढ़ें :  यूपी: हापुड़ से पूर्व फौजी गिरफ्तार, एटीएस की टीम कर रही पूछताछ, खुल सकते हैं बड़े राज

एसएसपी ने बताया कि नकली शराब को उत्तराखंड के साथ ही यूपी के भी कई शहरों में सप्लाई किया जा रहा था। वर्तमान में आरोपी आगामी पंचायत चुनाव के मद्देनजर नकली शराब तैयार कर रहे थे, जिससे बड़ी अनहोनी होने की आशंका थी। इसके अलावा, जनपद के तीन सरकारी ठेकों पर भी नकली शराब सप्लाई की जा रही थी, जिसके सेल्समैन प्रदीप कुमार निवासी गांधीनगर को भी आरोपियों के साथ ही गिरफ्तार किया गया है। 
विज्ञापन


गिरफ्तार आरोपी विशाल उर्फ मुरली व सोनू उर्फ मनोज पहले मंसूरपुर डिस्टलरी में काम करते थे, जहां से नौकरी छोड़कर वे अब खुद की नकली शराब तैयार कर रहे थे। इनमें से कुछ आरोपी इससे पहले भी नकली शराब बनाने के आरोप में जेल भेजे जा चुके हैं। शासन द्वारा नकली शराब फैक्टरी पकड़ने वाली पुलिस टीम को दो लाख रुपये इनाम दिए जाने की घोषणा की है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें