कोरोना के साथ अब पूरे देश में बर्ड फ्लू को लेकर एक बार फिर दहशत बढ़ रही है। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में मोरना क्षेत्र में पोल्ट्री फार्म मालिकों में दहशत व्याप्त है। जिसके चलते क्षेत्र के पोल्ट्री फार्मों पर ताले लटके नजर आ रहे हैं। फार्म मालिकों का कहना है कि कोरोना काल के नुकसान से वह अभी तक नहीं उबर पाए थे कि बर्ड फ्लू जैसी समस्या आ गई है।
कुछ पोल्ट्री मालिकों ने बताया कि बर्ड फ्लू की दहशत से माल को जल्दी बेचना पड़ा है और जिन फार्मों में अभी मुर्गियां हैं, वे जैसे तैसे ऐहतियात बरतकर फार्मों का संचालन कर रहे हैं। डाक्टरों ने महीने भर मुर्गियों का मीट खाने से बचने के लिए कहा है। जिले में अब तक किसी पक्षी की फ्लू की वजह से मौत दर्ज नहीं की गई है।
यह भी पढ़ें : सहारनपुर: स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार महिला और उसके दो बेटों की मौत
हैदरपुर वेटलैंड में पक्षियों पर नजर रखने के लिए टीम गठित
बर्ड फ्लू के चलते प्रदेश में हाई अलर्ट जारी होने के बाद हैदरपुर वेटलैंड में भी प्रवासी पक्षियों पर नजर रखने के लिए अलर्ट जारी कर दिया गया है। वन विभाग की ओर से पक्षियों की निगरानी के लिए टीम गठित कर दी गई है, जो मोटरबोट के जरिए पक्षियों की देखरेख में लगे हुए हैं।
वन क्षेत्राधिकारी मोहन कुमार बहुखंडी ने बताया कि हैदरपुर वेटलैंड में प्रवासी पक्षियों के बीच महामारी फैलने की आशंका में अलर्ट जारी कर दिया गया है। प्रवासी पक्षियों की देखभाल के लिए वनकर्मियों की टीमें गठित कर दी गईं हैं, जो मोटरबोट के जरिये भी गंगा में प्रवास कर रहे पक्षियों पर नजर रखे हुए हैं।
वन क्षेत्राधिकारी ने बताया कि क्षेत्र में बर्ड फ्लू का कोई मामला अब तक प्रकाश में नहीं आया है। हैदरपुर वेटलैंड में मंगोलिया, साईबेरिया, यूरोप के देशों व हिमाचल क्षेत्र से लगभग 33 हजार विदेशी पक्षी इस समय प्रवास कर रहे हैं, जिनकी देखभाल व सुरक्षा लगातार की जा रही है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/