फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: पति ने धारदार हथियार से हमला कर पत्नी को किया घायल, अस्पताल में भर्ती, 10 साल पहले हुआ था निकाह

Sat, 19 Oct 2024 06:34 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

मीरापुर क्षेत्र के गांव संभलहेड़ा में एक युवक ने मामूली विवाद में अपनी पत्नी पर धारदार हथियार से हमलाकर उसे घायल कर दिया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मीरापुर क्षेत्र के गांव संभलहेड़ा में एक युवक ने पारिवारिक विवाद में अपनी पत्नी नाहिद (35 ) पर धारदार हथियार (गंडासे) से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल महिला को मेरठ अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन


मीरापुर थाना क्षेत्र के ग्राम संभलहेड़ा निवासी जिशान का निकाह दस साल पहले बुढ़ाना कोतवाली के गांव जौला निवासी नाहिद से हुआ था । शादी के बाद से ही पति-पत्नी के बीच अनबन चल रही थी। 

विज्ञापन

शुक्रवार की रात दंपती अपने चार बच्चों के साथ घर में सो रहा था। अचानक किसी बात पर दंपती में झगड़ा हो गया।  गुस्से में आकर पति ने धारदार  हथियार (गंडासे) से अपनी पत्नी पर जानलेवा हमला कर दिया। उसने सिर और मुंह पर कई वार किए।  जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

 मां की चीख-पुकार सुनकर बच्चे जाग गए और उन्होंने शोर मचा दिया। पड़ोसियों ने बच्चों की आवाज सुनीं, तो वह मदद के लिए पहुंचे। घर का दरवाजा अंदर से बंद था। पड़ोसियों ने दरवाजा तोड़ कर महिला को बचाया। पुलिस व एम्बुलेंस को सूचना दी। 

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल महिला को पहले जिला अस्पताल पहुंचाया। बाद में उसे मेरठ ले जाया गया। सीओ यतेंद्र नागर ने बताया कि घायल महिला महिला के चाचा जौला निवासी ताहिर ने हमलावर पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। आरोपी पति को पकड़ लिया गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें