कलक्ट्रेट के मुख्य गेट से लेकर बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी न्यायालय तक बेरिकेडिंग की गई है, ताकि सुरक्षा और प्रक्रिया को सुचारू रूप से चलाया जा सके। प्रत्याशियों को नामांकन पत्र निशुल्क प्रदान किए जा रहे हैं। लेकिन नामांकन दाखिल करने पर जमानत राशि जमा करनी होगी।
शुक्रवार को नामांकन पत्र खरीदने वालों की भीड़ कलेक्ट्रेट में रही। मेरठ से भी अजीत प्रताप सिंह पर्चा खरीदने के लिए आए। उन्होंने रालोद और लोकदल पार्टी के नाम से दो नामांकन लिए। जिनमेंं एक उनके और दूसरा उनकी पत्नी के नाम से था।
इसके साथ ही समाजवादी पार्टी की ओर से मीरापुर सीट पर पूर्व सांसद कादिर राना की पुत्रवधु सुम्बुल राना को प्रत्याशी बनाए जाने के बावजूद गठबंधन के घटक दल कांग्रेस पार्टी से दावेदारी पेश करने वाले अरशद राना ने भी पर्चा खरीदा है। सुशील शर्मा भी पर्चा खरीदकर ले गये। सायं तीन बजे तक करीब 24 दावेदारों के नाम से 30 नामांकन पत्र लिए गए।