मुजफ्फरनगर जनपद के नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में हाईवे पर खाना खाने के लिए रुके युवकों और होटल कर्मचारियों के बीच मारपीट हो गई। पुलिस के पहुंचने से पहले ही कार सवार युवक फरार हो गए, जबकि आठ होटल कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
गांव बागोवाली क्षेत्र में हाईवे पर शिवा होटल है। गुरुवार रात वहां कार से हरियाणा निवासी कई युवक पहुंचे। खाना खाने के दौरान युवकों ने होटल कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। इसका विरोध किया गया तो युवकों ने उनके साथ मारपीट कर दी। जिससे होटल पर अफरा-तफरी मच गई।
यह भी पढ़ें: बीटेक स्टूडेंट मर्डर केस में बड़ा खुलासा: कॉलेज में चलती थी सिपाही के बेटे की गुंडागर्दी, पूछताछ में उगला वारदात का असली सच
इस दौरान हरियाणा निवासी युवकों की कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन इससे पहले ही हरियाणा निवासी युवक फरार हो गए। पुलिस ने होटल के आठ कर्मचारियों भरतिया निवासी अमित, रामपुरी निवासी निखिल, शिव शंकर, विवेक, कूकड़ा निवासी कमल, शाहपुर निवासी अंकित, रामपुर छपार निवासी अमित, दधेडू निवासी सतेंद्र का शांतिभंग की आशंका में चालान किया है।
यह भी पढ़ें: मिन्नतें करता रहा मासूम: बेटे के आंसू देखकर भी नहीं पसीजा हैवान पिता का दिल, पत्नी पर आखिरी सांस तक किए ताबड़तोड़ वार, तस्वीरें