उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में रालोद अध्यक्ष जयंत सिंह ने कहा कि पहले चौधरी चरण सिंह और फिर चौधरी अजित सिंह को मुजफ्फरनगर ने ताकत देने का काम किया है। मेरा भी जिले पर हक है। आपका मेरे ऊपर पूरा हक है।
विज्ञापन
खतौली के उपचुनाव में प्रत्याशी का मसला नहीं है। सपा-रालोद के कार्यकर्ता ताकत के साथ चुनाव लड़ेंगे। हर बूथ, हर गांव में अपना चुनाव मानकर लड़ना। कोई भी पीछे मत रहना।
राजनीतिक छात्र के नाते बताना चाहते हैं कि देश में राजनीतिक भावनात्मक मुद्दों पर होती है। मतदाता की अपनी परेशानी होती है। मतदाता मतदान के माध्यम से अपनी परेशानियां हल करना चाहते हैं, लेकिन मतदान का दिन आते-आते भटकाव हो जाता है।