दोनों ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर सौरभ उर्फ सोनू की हत्या करना बताया। वह दोनों पिमोडा की पुलिया पर खड़े अपने साथियों को पैसे देने जा रहे थे। पुलिस के बताए स्थान पर पहुंचने पर वहां मौजूद तीन आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग की। यहां मुठभेड़ में खेड़ी फिरोजाबाद निवासी दानिश , वंश व अलीशान घायल हो गए। उनसे एक पिस्टल, दो तमंचे, पांच मोबाइल व एक बाइक बरामद हुई।
उनसे पूछताछ के आधार पर गांव ककरौली से खोकनी जाने वाले रजवाहे मार्ग पर पडने वाली पुलिया से खेडी फिरोजाबाद निवासी पवन व नई मंडी कोतवाली के गांव हरीपुरम कूकडा निवासी अक्षय को गिरफ्तार किया है। प्रेसवार्ता में एसपी देहात आदित्य बंसल व एसओ ककरौली जोगेंद्र सिंह भी मौजूद रहेे।
योजना बनाकर इसलिए कराई हत्या
एसएसपी ने बताया कि मेहरबान सिंह उर्फ वीर सिंह ने जानकारी दी कि एक नवंबर को उसने अपने गांव के सौरभ उर्फ सोनू की हत्या बेटी से प्रेम प्रसंग के चलते कराई थी। समझाने पर भी वह नहीं माना। गांव में उसकी लोक-लज्जा एवं सामाजिक प्रतिष्ठा प्रभावित हो रही थी।
उसे पता चला था कि दानिश को एक लाख रुपये की जरूरत है तो उसने उसे रुपये तय कर बीस हजार रुपये एडवांस दिए। एक लाख रुपये सुपारी तय की। हत्या करने में उसके बेटे वंश ने अपने दोस्त अलीशान एवं अंशुल को तैयार किया। योजना बनाई।
मेहरबान ने बताया कि घटना के समय उसका मोबाइल उसके बेटे वंश था। गिरफ्तार करने के दौरान वह पेटीएम से रुपये दानिश को ट्रांसफर करने जा रहा था। घटना में प्रयुक्त पिस्टल व कारतूसों उसने पवन से 30 हजार रुपये में खरीदे थे। दानिश ने घटना के बाद पिस्टल अक्षय के पास छिपाया था।
प्रेमिका से निकाह करने को चाहिए थे एक लाख रुपये
दानिश को लद्धावाला मुजफ्फरनगर निवासी प्रेमिका से निकाह के लिए एक लाख रुपये की जरूरत थी। मेहरबान ने उसे रुपये देना तय सोनू का रास्ते से हटाने के लिए कहा। इसके बाद सोनू की हत्या की योजना बनाई।
हत्या करने के बाद दानिश ने पिस्टल लेकर लद्धावाला में अपनी प्रेमिका के घर पहुंच कर उसकी मां को धमकाया था कि वह अपनी बेटी की कहीं अन्य शादी करने की चेष्टा न करे। अन्यथा अंजाम बुरा होगा। शहर कोतवाली में यह मुकदमा दर्ज किया है।