दिल्ली और आसपास के जिलों में करते थे सप्लाई
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे अवैध हथियारों की सप्लाई दिल्ली और आसपास के जनपदों में करते थे। पंचायत चुनाव के मद्देनजर भी हथियारों की मांग बढ़ने पर वे इन्हें बेचने जा रहे थे। गिरोह का सरगना मेरठ का रहने वाला बताया जा रहा है।
फरार आरोपी की तलाश जारी
पुलिस के अनुसार गिरोह का एक सदस्य अभी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों को लगाया गया है। पुलिस का कहना है कि पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है और जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।