फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: खतौली नेशनल हाईवे पर अनियंत्रित होकर पलटी टूरिस्ट बस, कई यात्री घायल, तीन की हालत गंभीर

Mon, 16 Mar 2026 12:26 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर

सार

देहरादून से गुरुग्राम की ओर जा रही टूरिस्ट बस हाईवे पर गांव तगाई के पास अचानक पलट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। बस की तेज गति को हादसे का कारण माना जा रहा है। पुलिस जांच कर रही है। 
विज्ञापन
बुरी तरह क्षतिग्रस्त टूरिस्ट बस और घायल यात्री। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जनपद मुजफ्फरनगर के खतौली क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक डबल डेकर टूरिस्ट बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दुर्घटना में बस में सवार कई यात्री घायल हो गए हैं, जिनमें से तीन की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।
विज्ञापन


 

यह दर्दनाक हादसा रविवार रात करीब तीन बजे उस वक्त हुआ, जब बस देहरादून से गुरुग्राम की ओर जा रही थी। खतौली नेशनल हाईवे पर गांव तिगाई के पास बस अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क पर पलट गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस की गति काफी तेज थी, जिसके कारण चालक नियंत्रण खो बैठा। बस में लगभग 25 यात्री सवार थे, जिनमें चीख-पुकार मच गई। 
 

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और बचाव दल तुरंत मौके पर पहुंच गया। बचाव कार्य में जुटे लोगों ने बस के अंदर फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। सभी घायलों को तत्काल सेंट फ्रांसिस अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद, गंभीर रूप से घायल तीन यात्रियों को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। अन्य घायलों का इलाज अस्पताल में जारी है।
 
विज्ञापन

पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और संभवतः चालक की लापरवाही को दुर्घटना का कारण माना जा रहा है। नेशनल हाईवे पर हुए इस हादसे के कारण यातायात कुछ देर के लिए बाधित रहा, जिसे बाद में सुचारू कर दिया गया। बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई बस को बीच सड़क से हटवाकर किनारे खड़ा कराया गया है। 

ये भी देखें...
UP: जयंत चौधरी का फोटो लगा बांट दिए निमंत्रण पत्र, रालोद अध्यक्ष को पता तक नहीं, हैरान कर देगा पूरा मामला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें