फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: यौन उत्पीड़न के लिए आठ साल के बालक को ले गए चार नशेड़ी, रोने लगा तो गला दबाकर मार डाला

Thu, 08 Jan 2026 08:25 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर

सार

भौरा गलां के एक गांव का आठ साल का बालक अपने घर के पास ही खेल रहा था। एक युवक और तीन किशोर उसे उठाकर ले गए। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और हत्या में प्रयुक्त रस्सी भी बरामद कर ली है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना भौरा कलां क्षेत्र के गांव में तीन बाल अपचारी अपने बालिग साथी के साथ योजना बनाकर आठ वर्षीय बालक को यौन उत्पीड़न के लिए ले गए थे। विरोध करते हुए बालक रोने लगा तो आरोपियों ने गला दबाकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने चारों आरोपियों को पकड़ कर हत्या में प्रयुक्त रस्सी बरामद की है।
विज्ञापन

 

भौरा कलां क्षेत्र के एक गांव में रहने वाला आठ वर्षीय बालक मंगलवार शाम साढ़े पांच बजे घर से कुछ दूर खेलते समय लापता हो गया था। बुधवार सुबह उसका शव ईख के खेत में पड़ा मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या करना आया था। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि घटना के खुलासे के लिए पुलिस की पांच टीम गठित की थीं।
 

जांच पड़ताल के बाद गांव के ही तीन बाल अपचारी व एक बालिग अजय उर्फ गुल्लू को पकड़ा गया। पूछताछ में उन्होंने घटना को अंजाम देना बताया। यह भी बताया कि वह बालक को टॉफी व बिस्किट दिलाने का लालच देकर अपने साथ ले गए थे। चारों ने उसकी हत्या की थी।
 

थाना पुलिस ने बताया कि चारों आरोपी यौन उत्पीड़न की योजना बनाकर बालक को अपने साथ ले गए थे। बालक रोने लगा तो आरोपियों ने पास में पड़ी रस्सी उठा उससे गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या में प्रयुक्त रस्सी को आरोपियों ने बरामद कराया है। आरोपियों का चालान कर दिया गया। चारों आरोपी नशा करते हैं।
 

बालक को तलाश कराने में साथ रहे आरोपी
आरोपियों ने पहले तो घटना कर दी लेकिन बाद में वह डर गए। इसी के चलते वह बालक की तलाश में लगे परिजनों व पुलिस के साथ साथ रहे। जहां भी पुलिस व परिजन जाते थे वह भी चले जाते थे। उस समय किसी पर किसी को शक नही था लेकिन जब आरोपी पकड़े गए तो लोग स्तब्ध रह गए।
 

अकेला खेलता देखकर बालक को ले गए आरोपी
थाना पुलिस ने बताया कि बालक अपने घर से कुछ दूर रोजाना खेलता था। वहां पास में ही एक बाल अपचारी का घर है। उसके साथी वहां आते रहते थे। घटना वाले दिन बालक अपने घर से खेलने गया था। वह एक साथी के साथ खेल रहा था। उसका साथी दूध लेने चला गया था। जिस कारण वह अकेला रह गया था। इसी बीच आरोपी उसे अपने साथ ले गए थे।
विज्ञापन

मुखबिर तंत्र से मिली सफलता
बताते हैं कि गांव में सीसीटीवी लगे हैं लेकिन जिधर बालक खेल रहा था उस तरफ वाले सीसीटीवी बंद पड़े थे। इस कारण सीसीटीवी की मदद नहीं मिली। क्षेत्र के मुखबिर तंत्र से पुलिस को सफलता मिली। पुलिस ने सबसे पहले बालिग आरोपी को पकड़ा। इसके बाद मामला साफ हो गया। उसके तीनों बाल अपचारी भी पकड़े गए।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें