छह विदेशी पिस्टल समेत 10 शस्त्र बरामद
एसपी देहात अक्षय संजय महाडीक, सीओ बुढ़ाना गजेंद्र पाल सिंह और शाहपुर थानाध्यक्ष गजेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से कुल 10 अवैध शस्त्र बरामद किए गए हैं। इनमें छह .32 बोर की विदेशी पिस्टल, तीन .315 बोर के देसी तमंचे और एक .315 बोर की मस्कट शामिल है। इसके अलावा .315 बोर के पांच जिंदा कारतूस और एक पिट्ठू बैग भी जब्त किया गया है।
पुलिस कर रही आगे की कार्रवाई
पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है। हथियार कहां से लाए गए थे और इन्हें किसे सप्लाई किया जाना था, इस संबंध में पुलिस की ओर से आगे की जानकारी मिलने पर स्थिति स्पष्ट होगी।