फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: बीए प्रथम वर्ष की छात्रा से दुष्कर्म, पंचायत में पीड़िता के पिता को पीटा, ये नतीजा आया सामने

Thu, 12 Jun 2025 10:17 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर

सार

छपार क्षेत्र के एक गांव की रहने वाले छात्रा के साथ यह दु:खद वारदात हो गई। पीड़ितों का कहना है कि थाने में शिकायत की थी, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद ही पंचायत हुई। एसएसपी ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्ववासन दिया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर के डिग्री कॉलेज में पढ़ने वाली बीए प्रथम वर्ष की छात्रा का अपहरण कर दुष्कर्म किया गया। पीड़िता पक्ष ने थाने में तहरीर दी, लेकिन छपार थाने की पुलिस लापरवाह बनी रही। निपटारे के लिए गांव में पंचायत हुई, जिसमें आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर पीड़िता के पिता के साथ मारपीट की। एसएसपी संजय वर्मा ने जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

 

छपार क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली नाबालिग छात्रा ने पुलिस को बताया कि गांव का ही आरोपी उसके साथ छेड़छाड़ करता था। इसी साल 28 अप्रैल को कॉलेज से आते समय रास्ते में आरोपी युवक अपने एक साथी के साथ बाइक पर मिला।
 

आरोपी है कि बहला-फुसलाकर नशीला रुमाल सुंघाकर उसे बाइक पर बैठाकर अपहरण कर ले गया। जब उसे होश आया तो वह एक कमरे में थी। युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में उसे अंबाला वाली ट्रेन में बैठा दिया। आरोपी उसे ट्रेन में छोड़ कर चला गया, जिस कारण वह अंबाला रेलवे स्टेशन पर पहुंच गई।
रेलवे पुलिस की मदद से वह घर पहुंची। इसके बाद परिजनों को जानकारी दी। इस दौरान आरोपी ने भाई की हत्या करने व परिवार को बर्बाद करने की धमकी देकर चुप करा दिया।
 
विज्ञापन

मंगलवार को उसने हिम्मत कर परिजनों को जानकारी दी। आरोप है कि परिजनों के बताने पर गणमान्य लोगों ने दोनों पक्षों को बैठाकर प्रकरण के निस्तारण के लिए पंचायत की। इसी बीच आरोपी युवक व उसके साथियों ने पीड़िता के पिता आदि पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। मामले में छपार थाने में तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। परिजन शिव सेना नेता लोकेश सैनी के साथ एसएसपी संजय वर्मा से मिले। एसएसपी ने जांच का आदेश दिया है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें