फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फाइनेंसर के पार्टनर की भी कर दी गई हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
फाइनेंसर के पार्टनर की भी कर दी गई हत्या
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शांतिनगर में सोमवार की रात हुई अमित हत्या के मामले में नामजद और तभी से लापता चल रहे उसके पार्टनर अनुज चौधरी की भी हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लिया है, उन्हीं की निशानदेही पर गांव बडेढ़ी में झील के पास जमीन में दबाया गया अनुज का शव बरामद किया है।
विज्ञापन

मोहल्ला शांतिनगर में मंगलवार को एक बंद मकान से सिंभालकी (शामली) निवासी अमित का शव बरामद हुआ था। शव जिस मकान से शव बरामद हुआ, वह अनुज चौधरी उर्फ अनु का है। दोनों फाइनेंस का काम करते थे। अनुज भी घटना के बाद से ही लापता था। अमित के पिता राजकुमार ने अनुज पर हत्या करने का संदेह जताते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। हालांकि अनुज के परिजन उसकी भी हत्या की आशंका जता रहे थे। एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि अमित व अनुज चौधरी का अपने ग्रुप के ही कुछ लोगों से विवाद था, जिसके चलते उनकी हत्या की गई। पुलिस मामले की तह तक पहुंच चुकी है और जल्द खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें