फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर: महिला वकील ने की 40 अधिवक्ताओं की शिकायत, डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन ने समाप्त कर दी सदस्यता

Fri, 27 Nov 2026 11:34 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर

सार

जिला बार के फैंटम हॉल में अधिवक्ताओं की सभा का आयोजन किया गया। इसमें चर्चा के बाद सर्वसम्मति से महिला वकील की सदस्यता खत्म कर दी गई। साथ ही चेतावनी दी कि बिना पंजीकरण किसी को भी प्रैक्टिस नहीं करने दी जाएगी। 
विज्ञापन
आमसभा में मौजूद वकील। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बार कौंसिल में 40 अधिवक्ताओं की शिकायत करने वाले महिला अधिवक्ता की डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन की सदस्यता समाप्त कर कचहरी में प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। आम सभा में जुटे अधिवक्ताओं ने सर्वसम्मति से यह फैसला किया। अनुशासन समिति का गठन किया गया है। एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने बताया कि एल्डर कमेटी भी गठित कर दी गई है। भविष्य में चुनाव फरवरी माह की अंतिम तिथि से पहले कराए जाएंगे।
विज्ञापन

 
Trending Videos

शुक्रवार को फैंटम हॉल में आम सभा अहम रही। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रमोद त्यागी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में अधिवक्ताओं की एकजुटता से लेकर आने वाले चुनाव और नियमों पर चर्चा की गई। एसोसिएशन के महासचिव सुरेंद्र कुमार मलिक ने बताया कि महिला अधिवक्ता की बार-बार शिकायतें मिल रही थीं।
बार कौंसिल तक शिकायत कर अधिवक्ताओं की छवि खराब करने का प्रयास किया गया। इसके बाद आम सभा में सदस्यता समाप्त करने का निर्णय लिया गया। अधिवक्ता परिवार का हिस्सा है, लेकिन किसी पर बेवजह आक्षेप लगाना गलत है। बार कौंसिल के चेयरमैन के लिए भी निंदा प्रस्ताव पास किया गया है।
 

तय किया गया बिना पंजीकरण प्रैक्टिस नहीं करने दी जाएगी। इसके अलावा पंजीकरण के दो साल बाद मतदान का अधिकार होगा। अनुशासन समिति के सदस्य निगरानी करेंगे। इस मौके पर नरेश त्यागी, चंद्रमणि शर्मा, चंद्रवीर सिंह, सुरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
 

संविधान में संशोधन...महिलाओं को मिलेंगे सात पद
बार कौंसिल के निर्देश पर एसोसिएशन के चुनाव से महिला संविधान में बदलाव किया गया है। इस बार 23 सदस्य वाली कमेटी में सात महिलाओं को हिस्सेदारी मिलेगी। यही नहीं कोषाध्यक्ष, उपाध्यक्ष, संयुक्त सचिव, दो वरिष्ठ सदस्य और दो कनिष्ठ सदस्य पद महिलाओं के लिए आरक्षित कर दिए गए हैं। आने वाले चुनाव में यह व्यवस्था लागू रहेगी। एसोसिएशन की महिला सदस्यों की संख्या 450 है।

सुरेंद्र शर्मा को दी गई एल्डर कमेटी की जिम्मेदारी
आम सभा में सर्वसम्मति से एल्डर कमेटी की जिम्मेदारी सुरेंद्र शर्मा को दी गई है। कमेटी में उनके साथ चार सदस्य शामिल रहेंगे। इसकी कमेटी की देखरेख में चुनाव कराया जाएगा। इसके अलावा अनुशासन कमेटी का गठन भी किया गया है।
 
विज्ञापन

ये था मामला
एसोसिएशन की सदस्य महिला अधिवक्ता ने पिछले दिनों 40 अधिवक्ताओं की बार कौंसिल में शिकायत की थी। इसमें कई गंभीर आरोप लगाए गए थे। कौंसिल की ओर से अधिवक्ताओं को पत्र जारी किया गया। इसके बाद से अधिवक्ताओं के बीच नाराजगी पनप रही थी। शुक्रवार को आम सभा बुलाकर सर्वसम्मति से महिला अधिवक्ता की सदस्यता समाप्त कर दी गई है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें