फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: दिव्या काकरान का डोप टेस्ट में नाम आने से प्रशंसक निराश, नोएडा में नायब तहसीलदार के पद पर हैं तैनात

Mon, 12 Feb 2024 10:42 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर

सार

Muzaffarnagar News : नोएडा में नायब तहसीलदार के पद पर तैनात दिव्या काकरान का डोप टेस्ट में नाम आने से प्रशंसक निराश है। वह कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप में स्वर्ण, वर्ल्ड चैंपियनशिप में कांस्य, एशियाई खेलों में कांस्य पदक जीत चुकी है।
विज्ञापन
दिव्या काकरान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नोएडा में नायब तहसीलदार दिव्या काकरान ने पिछले कुछ सालों में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदकों की झड़ी लगाकर जिले का नाम रोशन किया। कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप में स्वर्ण, वर्ल्ड चैंपियनशिप में कांस्य, एशियाई खेलों में कांस्य पदक जीत चुकी है। इसी कामयाबी के चलते उन्हें अर्जुन और रानी लक्ष्मीबाई अवार्ड भी मिल चुका है। डोप टेस्ट में नाम आने से प्रशंसक निराश है।

विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय पहलवान दिव्या काकरान मूल रूप से मुजफ्फरनगर के पुरबालियान गांव की रहने वाली हैं। उनका परिवार दिल्ली में रहता है और ससुराल मेरठ में है। एक साल पहले ही उनकी मूल रूप से शामली के रहने वाले सचिन प्रताप सिंह के साथ शादी हुई थी। खेल कोटे से 2019 में रेलवे में नौकरी पाई थी। दिल्ली के शाहदरा रेलवे स्टेशन पर सीनियर टीटी के पद पर तैनात रहीं।

यह भी पढ़ें: UP: चौधरी जयंत ने NDA में शामिल होने का किया एलान, पश्चिमी यूपी में बदलेंगे चुनावी समीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद पिछले दिनों ही उन्हें यूपी सरकार ने नायब तहसीलदार बनाया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने ही उन्हें नियुक्ति पत्र दिया था। पिछले दिनों कुश्ती के विवाद में पूर्व अध्यक्ष एवं सांसद बृजभूषण शरण का समर्थन के कारण भी चर्चाओं में आई थीं। उधर, सोमवार को डोप टेस्ट में नाम आने के बाद प्रशंसक निराश दिखे। उनके पिता सूरज पहलवान ने हालांकि जानकारी होने से इन्कार किया है।

यह भी पढ़ें: Gram Parikrma Yatra: मुजफ्फरनगर में मंच से बोले CM योगी-पहले प्रदेश में होते थे दंगे, अब दंगामुक्त माहौल

मेरठ में किराए को लेकर हुआ था विवाद
पहलवान दिव्या काकरान इससे पहले मेरठ में किराए के विवाद को लेकर भी सुर्खियों में आई थी। बाद में दोनों पक्षों ने समझौता भी कर लिया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें