फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: इंटरनेशनल कॉल के माध्यम से व्यापारी से मांगी दस लाख की रंगदारी

Wed, 31 Jan 2024 09:58 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में खतौली निवासी एक व्यापारी से दस लाख रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। बताया गया कि व्यापारी के पास इंटरनेशनल काॅल के माध्यम से रंगदारी मांगी गई। तहरीर मिलने पर पुलिस ने कुछ युवकों को हिरासत में लिया है, इनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
रंगदारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर में खतौली के एक व्यापारी से इंटर नेशनल कॉल के माध्यम से दस लाख की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कई संदिग्धों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन


खतौली के एक व्यापारी के पास कई दिन पहले एक इंटर नेशनल कॉल आई थी। मोबाइल नंबर अनजान व बाहर का नंबर होने के कारण व्यापारी ने पहले तो कॉल को सुना नहीं लेकिन बाद में शातिरों ने दूसरे इंटर नेशनल मोबाइल नंबर से कॉल की जिसे व्यापारी ने सुना तो उन्हें धमकाया गया और उनसे दस लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई। इससे व्यापारी व उनका परिवार दहशत में आ गया।

इस बारे में व्यापारी ने पुलिस अधिकारियों से संपर्क किया और तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया और गोपनीय रुप से सर्विलांस, एसओजी व कोतवाली पुलिस टीम को आरोपी की तलाश में लगा दिया गया।
विज्ञापन


पुलिस टीम ने इस मामले में मीरापुर, खतौली क्षेत्र के कई संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। एसपी सिटी सत्य नारायण प्रजापत बताते हैं कि इस मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें