फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदर्शनी में भारतीय संस्कृति की झलक देखने का मिलेगी      

Fri, 18 May 2018 12:00 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
नुमाइश के संबंद्ध में अधिकारियों को निर्देश देते एडीएम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एडीएम प्रशासन हरीशचंद्र ने कहा कि जिला कृषि एवं औद्योगिक प्रदर्शनी में भारतीय संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी। नुमाइश का समय 27 मई से 25 जून रहेगा। सभी कार्यक्रम कृषि, उद्योग, संस्कृति एवं देशभक्ति से ओतप्रोत होंगे।  
विज्ञापन


कलक्ट्रेट सभागार में जिला कृषि एवं औद्योगिक प्रदर्शनी (नुमाइश) के संबंध में स्थायी सदस्यों, कोर कमेटी के सदस्यों, कार्यक्रम आयोजकों के साथ बैठक में एडीएम ने कहा कि पूर्व के वर्षों में जनपद में लगने वाली ऐतिहासिक जिला कृषि एवं औद्योगिक प्रदर्शनी का हवन पूजन के साथ विविधत शुभारंभ 27 मई को नुमाइश ग्राउंड में किया जाएगा।

इसी दिन शाम को भजय संध्या का आयोजन होगा। पूर्व की भांति प्रदर्शनी में मनोरंजन के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। प्रदर्शनी में भारतीय संस्कृति की अलग ही झलक देखने का मिलेगी। 27 मई से लेकर 25 जून तक प्रतिदिन कार्यक्रम होंगे। मुख्य कार्यक्रमों में विगत सदी के हीरे (बुजुर्ग सम्मेलन), चित्रकला प्रतियोगिता, स्कूल यूनिफार्म वितरण कार्यक्रम, पत्रकारिता दिवस, सूरज एक उजाला सबका, सर्वधर्म सम्मेलन, बॉडी बिल्डिग प्रतियोगिता,
विज्ञापन


स्कूली बच्चों का देश भक्ति कार्यक्रम, गीत बहार, संगीत संध्या, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, एक शाम देश के नाम, विधि सहायता, स्थानीय कलाकार नाइट, विज्ञान पर आधारित कार्यक्रम, ब्रज संस्कृति एवं लोकगीत, औद्योगीकरण में आने वाली समस्याएं और समाधान, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं पूर्व सैनिक सम्मेलन, स्थानीय कवि सम्मेलन, पर्यावरण पर आधारित कार्यक्रम, मार्शल आर्ट, तैराकी प्रतियोगिता, थियेटर, जल संरक्षण, रोजगार मेला, लोक नृत्य एवं लोकगीत,

सामाजिक कुरीतियों पर आधारित कार्यक्रम, कठपुतली शो, खिलाड़ियों एवं जनपद की प्रतिभाओं का सम्मान, मैजिक शो, बीमा येाजना से संबंधित कार्यक्रम, शहनाई वादन एवं शास्त्रीय संगीत, मानवाधिकार गोष्ठी, राजस्थानी लोकनृत्य, दंगल, महिला सुरक्षा एवं महिला सशक्तिकरण, हरियाणवी संगीत, अखिल भारतीय कवि सम्मेलन, आयुष एवं प्राकृतिक चिकित्सा गोष्ठी, एक शाम रफी, किशोर, मुकेश एवं मन्नाडे के नाम,

यातायात जागरूकता, बुद्धा बैले, सूचना एवं प्रोघोगिकी पर आधारित कार्यक्रम, यूथ नाईट टैलेंट शो, स्वास्थ्य शिविर, कोहिनूर लांगा, खाद्य सुरक्षा पर गोष्ठी, स्थानीय मुशायरा, उर्जा संरक्षण, फिल्मी नाइट, मैगों शो एवं गुड प्रदर्शनी, शाक सब्जी एवं पुष्प प्रदर्शनी, अखिल भारतीय मुशायरा, शूटिंग प्रतियोगिता,  

योग, गन्ना गोष्ठी, बूगी बूगी, किसान गोष्ठी एवं किसान सम्मेलन, मुकाबला ए कव्वाली, बेबी शो, शाम ए गजल, पंजाबी नाइट, डिस्ट्रिक्ट सेलेब्रिटिज ऑनर एवं 25 जून को  पुरस्कार वितरण एवं समापन किया जाएगा। बैठक नुमाइश कोर कमेटी, स्थाई सदस्यों सहित आयेाजक, संयोजक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें