मुजफ्फरनगर जनपद में पुरकाजी क्षेत्र की उत्तम शुगर मिल खाईखेड़ी में तैनात आबकारी उप-निरीक्षक ने आत्महत्या कर ली। उनका शव कमरे में लटका मिला। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
आगरा के थाना जगदीशपुरा के आवास विकास निवासी अशोक कुमार (56) की तैनाती जुलाई माह में उत्तम शुगर मिल खाईखेड़ी में हुई थी। दीपावली पर वह अपने घर गए थे और बुधवार को ही वापस लौटे थे।
मिल कर्मचारियों ने बताया कि रात में खाना खाकर अपने कमरे में सोने के लिए चले गए। दिन निकलने पर नाश्ता देने के लिए मिलकर्मी ने उनका दरवाजा खटखटाया, लेकिन काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला था। इसके बाद मिल के वरिष्ठ अधिकारियों को मामले की जानकारी दी गई। कुछ ही देर में मिल अधिकारी मौके पर पहुंचे और सूचना पुलिस को दी।
यह भी पढ़ें: मेरठ: धर्म परिवर्तन कराने का मामला, 400 लोगों को ईसाई बनाने की थी तैयारी, SSP ऑफिस पहुंचे भाजपा नेता