फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर: ईओ पर पालिका को एक करोड़ की हानि पहुंचाने का आरोप, तीन दिन में जवाब मांगा

Wed, 16 Jun 2021 12:27 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में आईएएस अधिकारी द्वारा तैयार की गई शिकमी दुकानदारों की एक करोड़ टैक्स की दस फाइल ईओ हेमराज ने निरस्त कर दीं। चेयरपर्सन ने ईओ को नोटिस जारी कर तीन दिन में जवाब देने के लिए कहा है। 

विज्ञापन


ईओ को जारी नोटिस में चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल ने कहा कि शिकमी दुकानदारों के टैक्स के लंबे प्रकरणों के निस्तारण के लिए ईओ का कार्यभार देखने वाली आईएएस अधिकारी अमृृतपाल कौर ने दस फाइल तैयार की थीं।

इन फाइलों से पालिका के खाते में एक करोड़ रुपये जमा होते। ईओ हेमराज ने चेयरपर्सन से फाइलों के निस्तारण करने और टैक्स जमा कराने के लिए लिखित में अनुमति ली और बाद सभी फाइलों को बिना चेयरपर्सन की अनुमति के निरस्त कर दिया। 
विज्ञापन


इस मामले में गोलमाल का आरोप भी लगाया जा रहा है। चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल ने प्रकरण को गंभीरता से लिया है। ईओ को जारी नोटिस में तीन दिन में जवाब देने के लिए कहा गया है। चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल का कहना है कि इस प्रकरण से ईओ की भूमिका संदेह के घेरे में आ गई है। 

एलईडी की स्वीकृति निरस्त की
शहर के भीड़ वाले इलाके में बिना चेयरपर्सन की अनुमति के ईओ हेमराज ने एलईडी लगाने की अनुमति दे दी। यह अनुमति शिवचौक और मंडी में चाट भंडार के निकट की है। चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल ने ईओ की कार्य प्रणाली पर सवाल खड़ा करते हुए एलईडी की हाल ही में की गई सभी स्वीकृति निरस्त कर दी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें