फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: बुजुर्ग महिला की फावड़े से वार कर हत्या, मामूली कहासुनी बना खूनी विवाद

Sat, 17 May 2025 12:48 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

मुजफ्फरनगर के भोपा थाना क्षेत्र के कादीपुर गांव में मामूली विवाद के बाद 72 वर्षीय कलावती पर पड़ोसी ने फावड़े से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई।

 

विज्ञापन
मुजफ्फरनगर में महिला की हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर जनपद के कादीपुर गांव में शनिवार को एक मामूली कहासुनी ने खौफनाक मोड़ ले लिया, जब बुजुर्ग महिला कलावती (72) पर पड़ोसी ने फावड़े से हमला कर हत्या कर दी। आरोपी की मानसिक स्थिति ठीक न होने की बात सामने आई है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन


ये है पूरा मामला 
शनिवार सुबह किसी बात को लेकर कलावती देवी की पड़ोसी से कहासुनी हो गई थी। गांववालों ने विवाद को शांत करा दिया, लेकिन कुछ ही देर बाद पड़ोसी युवक अचानक फावड़ा लेकर आया और महिला के सिर पर हमला कर दिया।

यह भी पढ़ें: सफलता: पारुल के कीर्तिमान से फिर बढ़ी मेरठ की शान, दोहा डायमंड लीग में बनाया नेशनल रिकॉर्ड
विज्ञापन
विज्ञापन


इलाज से पहले ही दम तोड़ा
गंभीर रूप से घायल महिला को परिजन मेरठ ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

 भोपा थाना पुलिस के मुताबिक, आरोपी मानसिक रूप से अस्वस्थ बताया गया है, फिर भी जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और चिकित्सकीय इतिहास के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें