फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर: गालियां देने पर वृद्ध को लाठी-डंडों से पीटा, घर में मिला शव, पांच पर रिपोर्ट; देखें वीडियो

Tue, 15 Sep 2026 10:32 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर

सार

खरड़ गांव में जयसिंह आते-जाते लोगों को आएदिन गालियां देते थे। मनोज, तेजवीर व छोटू आदि को गाली दी तो उन्होंने गुस्से में आकर बुजुर्ग को बुरी तरह पीटा। परिजनों ने कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा कर दिया। सीओ ने समझाकर जाम खुलवाया। 
विज्ञापन
बुजुर्ग को डंडे से पीटते आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुढ़ाना स्थित खरड़ गांव में जयसिंह कश्यप उर्फ लिल्ला (72) की डंडों से पीटकर हत्या कर दी गई। परिजनों ने शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। शव का पोस्टमार्टम कराने को लेकर परिजनों व पुलिस में नोकझोंक हुई। लगभग तीन घंटे बाद पुलिस परिजनों को समझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज सकी। पांच आरोपियों के खिलाफ हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई है। मारपीट की घटना सीसीटीवी में कैद हुई है। वीडियो वायरल हो रहा है।
विज्ञापन



 

थाना फुगाना के गांव खरड़ निवासी जयसिंह कश्यप उर्फ लिल्ला गांव के मुख्य मार्ग पर गांव के ही मनोज व तेजवीर आदि के मकान के सामने बैठकर सिरका बेचने का काम करते थे। मनोज, तेजवीर व ग्राम प्रधान विकास मलिक आदि का कहना है कि जयसिंह आने-जाने वालों को गाली देते थे। वह मनोज व तेजवीर आदि के परिजनों को भी गालियां देते थे। 
 

मंगलवार सुबह करीब आठ बजे जयसिंह ने मनोज, तेजवीर व छोटू आदि को गाली देना शुरू कर दिया। गुस्से में आकर मनोज आदि ने जयसिंह की पिटाई कर दी। डंडे से पीटा गया। यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। घटना की शिकायत करने के लिए जयसिंह गांव के कई लोगों के पास गए, मगर किसी ने नहीं सुनी। शाम करीब चार बजे घर पर ही अचानक जयसिंह की मौत हो गई। 
 

परिजनों ने मनोज व तेजवीर आदि पर आरोप लगाया कि उन्होंने वृद्ध की पिटाई की, जिस कारण उनकी मौत हुई है। परिजनों व कश्यप समाज के लोगों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। हंगामा होने की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। सीओ नरेंद्र यादव भी पहुंच गए। उन्होंने ग्रामीणों को कार्रवाई का आश्वासन देते हुए समझाने का प्रयास किया। शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए कहा। उधर, परिजनों का आरोप है कि आरोपियों ने पहले सड़क पर पिटाई की और बाद घर में घुसकर मौत होने तक मारा। 
 

सीओ नरेंद्र यादव ने बताया कि रात लगभग आठ बजे परिजनों को समझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। तहरीर के आधार पर पप्पू, उसकी पत्नी पुष्पा, पुत्र राजू, तेजवीर उर्फ छोटू और मनोज के खिलाफ हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज की है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। 
 
विज्ञापन

मारपीट का वीडियो वायरल
वीडियो में दिख रहा है कि जयसिंह उर्फ लिल्ला गांव के मुख्य मार्ग पर मनोज व तेजवीर आदि के मकान के सामने बैठकर सिरका की बोतल बेच रहे हैं। वह अचानक गाली-गलौज करने लगे। गुस्से में आकर मनोज व तेजवीर आदि ने जयसिंह के साथ मारपीट की। एक मिनट 42 सेकेंड के वीडियो में वृद्ध को डंडे, लात-घूसों से पीटते हुए दिख रहा है। 

ये भी देखें...
गोरखपुर एक्सप्रेसवे: 'सर्किल रेट पर नहीं देंगे जमीन, 50 लाख प्रति बीघा चाहिए मुआवजा', किसानों ने भरी हुंकार



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें