फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर: पुलिसकर्मियों से हाथापाई, वर्दी फाड़ने और आरोपी को छुड़ाने में आठ गिरफ्तार; ये है पूरा मामला

Fri, 09 Oct 2026 11:04 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर

सार

शामली के आदर्श मंडी थाने की पुलिस मुजफ्फरनगर के शाहपुर स्थित पलड़ी गांव में एक आरोपी को पकड़ने आई थी। पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया, लेकिन उसके परिजनों ने पुलिस को घेर लिया। 27 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। 
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहपुर क्षेत्र के पलड़ी गांव में चोरी के आरोपी को पकड़कर निजी गाड़ी से लौट रही शामली के थाना आदर्श मंडी थाने की पुलिस पर हमला, वर्दी फाड़ने और हाथापाई के मामले में 12 नामजद और 15 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

 
Trending Videos

बसी कलां चौकी प्रभारी आनंद कुमार ने प्राथमिकी दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि शामली से चोरी के मामले में वांछित चल रहे गांव पलड़ी निवासी मुजफ्फर को गिरफ्तार करने आदर्श मंडी पुलिस और थाना शाहपुर पुलिस बृहस्पतिवार को गांव पलड़ी में आरोपी के निर्माणाधीन मकान पर पहुंची। वहां मौजूद कुछ लोगों से आरोपी के बारे में जानकारी की।
पुलिस को आरोपी मौके पर ही मौजूद मिला। पुलिस ने आरोपी को जैसे ही हिरासत में लिया तो वहां मौजूद उसके भाई व अन्य परिजनों ने हंगामा कर दिया और पुलिस के साथ गाली-गलौज व हाथापाई करते हुए आरोपी को छुड़ा लिया। पुलिस कर्मियों की वर्दी भी फट गई।
 

आरोपी मुजफ्फर के अलावा उसके भाई इरफान, इस्लाम, इनाम, सलमान, आकिब, इकराम, इमरान, राकिब, शाकिर, फिरोज व नदीम और 15 अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। सीओ बुढ़ाना गजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि नामजद आरोपी शाकिर, इरफान, इस्लाम, इनाम, सलमान, आकिब, फिरोज और नदीम को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। अन्य आरोपियों को भी शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
 

हाथापाई का वीडियो वायरल
पलड़ी गांव में पुलिस और ग्रामीणों के बीच हाथापाई का वीडियो भी वायरल हुआ। पुलिस ने चोरी के आरोपी को निजी गाड़ी में बैठा लिया था। इसके बाद आरोपी के परिवार ने गाड़ी को घेर लिया और पुलिसकर्मियों से धक्का-मुक्की की। आरोपी को गाड़ी से उतार लिया। शुक्रवार को प्रकरण का वीडियो वायरल हो गया, जिसके बाद सीओ बुढ़ाना ने भी बयान किया जारी किया।
 
विज्ञापन

ये बोले सीओ
अभियुक्त के परिजनों ने पुलिस टीम के साथ अभद्रता की। गाली-गलौज कर जबरन गाड़ी रुकवाकर और पुलिस टीम पर हमला कर अभियुक्त को पुलिस अभिरक्षा से छुड़ा लिया था। प्रकरण में वांछित आरोपियों की तलाश चल रही है। 
- गजेंद्र पाल सिंह, सीओ बुढ़ाना

ये भी देखें...
मुजफ्फरनगर: किशोरी को बहाने से बुलाकर किया युवक के हवाले, दोषी चाची और भतीजे को कोर्ट ने सुनाई ये सजा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें