फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ई-रिक्शा चालक का 2800 का चालान काटा

विज्ञापन
ई-रिक्शा चालक के मोबाइल पर आया चालान का मैसेज। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
ई-रिक्शा चालक का 2800 का चालान काटा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। ट्रैफिक पुलिस ने शहर में भी चालान काटने शुरू कर दिए हैं। 120 रुपये का भाड़ा लेकर जा रहे मल्हूपुरा के ई-रिक्शा चालक लियाकत का 2800 रुपये का चालान काट दिया गया। रिक्शा चलाकर परिवार का पेट पालने वाला लियाकत पुलिसकर्मियों के आगे गिड़गिड़ाया, लेकिन पुलिस ने उसकी एक नहीं सुनी। उसका ई-चालान काट दिया गया।
विज्ञापन

शहर के मल्हूपुरा निवासी लियाकत ई-रिक्शा चलाकर किसी तरह अपने परिवार का पालन पोषण कर रहा है। सुबह 10.44 बजे वह सदर बाजार से कपड़े के कुछ थान लेकर रुड़की रोड पर जा रहा था। रास्ते में अस्पताल तिराहे पर ट्रैफिक पुलिस ने उसे यह कहते हुए पकड़ लिया कि दो थान उसने ज्यादा रखे हुए हैं। फिर उससे ड्राइविंग लाइसेंस मांगा। इस बीच लियाकत ने अपनी गरीबी का वास्ता देते हुए यह भी बताया कि वह 120 रुपये के भाड़े पर कपड़ा लेकर जा रहा है। बड़ी मुश्किल से रोजी रोटी चलाता है, उसका चालान न करें। ट्रैफिक पुलिस ने उसकी एक नहीं सुनी और उसकी ई-रिक्शा का 2800 रुपये का चालान काट दिया। चालान की सूचना उसके मोबाइल पर सीधे पहुंच गई। 2800 का चालान देख लियाकत सदमे में है। उसका परिवार भी इस चालान से परेशान है। इस संबंध में टीएसआई राजेश कुमार का कहना है कि लियाकत का चालान डीएल नहीं होने के कारण हुआ है। अभी तो पुराने सिस्टम पर चालान हुआ है, नए सिस्टम में यह चालान अब 5000 का हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें