फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: 'डॉक्टरों ने गलत नस काट बना दिया नपुंसक, छह माह पहले ही हुई थी शादी', सीएमओ ने बैठाई जांच

Wed, 10 Sep 2025 11:16 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर

सार

एक गांव निवासी युवक ने जिले के अस्पताल के डॉक्टरों पर गुप्तांग की नस काटकर नपुंसक बनाने का आरोप लगाया है। पीड़ित के भाई ने एसएसपी से कार्रवाई की मांग की है। सीएमओ ने दोषी पाए जाने पर कार्रवाई करने की बात कही है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : freepik.
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ककरौली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने मुज़फ्फरनगर स्थित अस्पताल के डॉक्टरों पर हार्निया का गलत ऑपरेशन करने का आरोप लगाते हुए सीएमओ व एसएसपी से शिकायत की है। पीड़ित ने अस्पताल पर गलत ऑपरेशन कर उसके गुप्तांग की नस काटने व उसे नपुंसक करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

पीड़ित के भाई ने बताया कि उसके भाई को कुछ समय से पेट में दर्द था। नई मंडी थानाक्षेत्र के एक अस्पताल के चिकित्सकों ने उसका हर्निया का ऑपरेशन होना बताया और उसे भर्ती कर लिया। बाहर से किसी अन्य चिकित्सक को बुलाकर उसका ऑपरेशन करा दिया। ऑपरेशन के दो दिन बाद मरीज के गुप्तांग के पास एक गांठ बन गई, जिसके लिए दस दिन का अतिरिक्त उपचार अस्पताल के चिकित्सकों ने किया। 
 

आराम न मिलने व दर्द अधिक होने पर मरीज को दो अन्य अस्पतालों में दिखाया गया, जहां चिकित्सकों ने गुप्तांग की नस कटी होना, गुप्तांग खराब होना तथा जान को खतरा होना बताया। मरीज की जान बचाने के लिए दूसरे अस्पताल में पुनः ऑपरेशन कराया गया, जिससे वह नपुंसक हो गया है। छह महीने पहले मरीज की शादी हुई थी। पीड़ित के भाई ने सीएमओ तथा एसएसपी से शिकायत कर अस्पताल के चिकित्सकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
 
विज्ञापन

ये बोले सीएमओ
इस संबंध में शिकायत प्राप्त हुई है। टीम गठित कर जांच की जाएगी। यदि आरोप सही पाए जाते हैं, तो अस्पताल व चिकित्सकों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी। 
- डॉ. सुनील तेवतिया, सीएमओ 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें