फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर: रात को स्कूटर लेकर निकला चिकित्सक, पत्नी को किया फोन और नहर लगा दी छलांग, नहीं लगा सुराग

Tue, 12 Oct 2021 02:22 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मुजफ्फरनगर जनपद निवासी एक चिकित्सक सोमवार रात अपने घर से स्कूटर लेकर निकला था। इसके बाद चिकित्सक ने अपनी पत्नी को फोन कर कहा कि वह नहर पर खड़ा है और आत्महत्या करने जा रहा है। ऐसा कहकर चिकित्सक ने नहर में कूदकर जान दे दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की गोताखोरों से काफी तालश कराई लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। 
 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में भोपा थानाक्षेत्र में शहर के एक चिकित्सक ने सोमवार रात भोपा गंगनहर में छलांग लगा दी। परिजनों द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर थाना पुलिस ने गंगनहर में डॉ. की तलाश के प्रयास किए, लेकिन देर रात तक उनका सुराग नहीं लग पाया था।

विज्ञापन


नई मंडी थाना क्षेत्र के मोहल्ला गांधी कॉलोनी में गली नंबर-10 में रहने वाले डॉक्टर आदर्श कुमार (60) होम्योपैथी चिकित्सक हैं। गांधी कॉलोनी में ही मेन रोड पर गांधी वाटिका के पास उनका होम्योपैथिक क्लीनिक है। सोमवार रात करीब 10 बजे वह घर से अपना स्कूटर लेकर निकले थे।
 

यह भी पढ़ें: यूपी: चीनी मिलें 25 अक्तूबर से शुरू करेंगी पेराई, गन्ना मंत्री सुरेश राणा बोले- कृषि कानून में कमी बताएं, हम संशोधन को तैयार 

विज्ञापन

 
इसके बाद रात करीब 10.35 बजे उन्होंने पत्नी को कॉल कर बताया कि वे भोपा में हैं और गंगनहर में कूदकर आत्महत्या कर रहे हैं। यह सुनते ही पत्नी व अन्य परिजनों के होश उड़ गए। परिजनों ने उनके मोबाइल पर कॉल किया, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुआ। इस पर उन्होंने भोपा थाना पुलिस को फोन कर मामले की जानकारी दी। 

थाना पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां भोपा गंगनहर पुल पर डॉक्टर का स्कूटर खड़ा मिला। परिजनों द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर थाना पुलिस ने गंगनहर में डॉ. की तलाश के प्रयास किए, लेकिन देर रात तक उनका सुराग नहीं लग पाया था। डॉक्टर द्वारा आत्महत्या करने के कारणों की जानकारी फिलहाल नहीं मिल पाई है। वहीं, पीड़ित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें