मरीजों को गुरुकुल नारसन भेजने का आरोप
शिकायतकर्ता का कहना है कि डॉक्टर की पत्नी पीएचसी पर तैनात थीं। यहां से इस्तीफा देकर उत्तराखंड के गुरुकुल नारसन में क्लीनिक खोल लिया। आरोपी डॉ. अरुण कर्णवाल पीएचसी पर आने वाले मरीजों को उपचार के लिए अपनी पत्नी के पास भेजता है। इसकी जांच की मांग रखी गई।
पुराना मामला, कराई जाएगी जांच: सीएमओ
सीएमओ डॉ. महावीर सिंह फौजदार का कहना है कि मेरे कार्यकाल से पुराना मामला है। शिकायतकर्ता ने अभी व्हाट्सएप के माध्यम से पत्र भेजा है। हार्ड कॉपी मिलने के बाद इस मामले की जांच के लिए टीम गठित की जाएगी।
सारे आरोप निराधार: कर्णवाल
पुरकाजी सीएचसी के प्रभारी डॉ. अरुण कर्णवाल का कहना है कि सारे आरोप निराधार हैं। उन्होंने जेल में रहने के दौरान की कोई सैलरी नहीं ली। कुछ लोग उन्हें बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं।