फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: कांवड़ ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर 12 अधिकारियों से स्पष्टीकरण तलब

Thu, 21 Jul 2022 01:39 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर

सार

मुजफ्फरनगर के जिलाधिकारी ने कांवड ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर कड़ी  कार्यवाही की है। उन्होंने कांवड़ ड्यूटी में लगे अधिकारी और कर्मचारियों को अपने-अपने ड्यूटी पांइट पर मुस्तैद रहने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में जिलाधिकारी चन्द्रभूषण सिंह ने कांवड़ ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर 12 अधिकारियों से स्पष्टीकरण तलब किया है।

विज्ञापन


इन अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण
जिलाधिकारी ने बताया कि मोनू कुमार, अवर अभियंता, मुजफ्फरनगर खण्ड गंगानहर,  संजीव कुमार, अवर अभियंता, मु.नगर खण्ड गंगानहर, उधम सिंह,अवर अभियंता, मु.नगर खण्ड गंगानहर,  कैलाश चन्द, सहायक अभियंता, मु.नगर खण्ड गंगानहर, पंकज कुमार अग्रवाल, खण्ड शिक्षा अधिकारी, खतौली,  राजीव कुमार, पशुधन प्रसार अधिकारी, बुढीनाकलां, शंशाक मलिक, ग्राम पचायत अधिकारी, भैंसी, विकास खण्ड खतौली,  अनिल कुमार वर्मा, अवर अभियंता, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, दिग्विजय सिंह, अपर सांख्यियीक अधिकारी, विकास भवन, प्रमोद कुमार, ग्राम विकास अधिकारी, विकास खण्ड सदर,  अभिषेक सिंह, अवर अभियंता, ड्रेनेज खण्ड मुजफ्फरनगर एवं रवि पंवार, सहायक आयुक्त सचलदल, द्वितीय ईकाई मुजफ्फरनगर से स्पष्टीकरण लिया गया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: आज सीएम योगी से मिलेंगे मंत्री दिनेश खटीक, इस्तीफे पर तोड़ी चुप्पी, बताया-किस बात से हुए ज्यादा आहत 
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री ने कांवड़ यात्रा को सकुशल समपन्न कराने के लिए कडे़ निर्देश दिए हैं और कांवड़ यात्रा ड्यूटी में शिथिलता एवं लापरवाही को गंभीरता से लिए जाने के निर्देश भी दिए जा रहे हैं। अधिकारियों ने कांवड़ यात्रा जैसे आयोजन में अपनी ड्यूटी के प्रति लापरवाही एवं उच्चाधिकारियों के आदेश की अवहेलना की है। उन्होंने कडे़ निर्देश दिए हैं कि वे तत्काल अपना स्पष्टीकरण उपलब्ध कराना सुनिश्चत करें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें