फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वयं सहायता समूहों को आर्थिक रूप से सुदृढ करेंगे: डीएम

विज्ञापन
जिला पंचायत सभागार में राष्ट्रीय सडक सुरक्षा सप्ताह कार्यक्रम में मंचासीन विधायक। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
स्वयं सहायता समूहों को आर्थिक रूप से सुदृढ़ करेंगे: डीएम
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। डीएम सेल्वा कुमारी जे ने कहा कि स्वयं सहायता समूहों को आर्थिक रूप से सुदृढ़ करने के उद्देश्य से उनके द्वारा बनाई जा रही सामग्री व उत्पादों को आम जन तक भी उपलब्ध कराया जाएगा। उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी, जहां पर सभी समूह अपने-अपने उत्पादों का प्रदर्शन कर उन्हें बेचेंगे।
विज्ञापन

जिला पंचायत सभागार में अधिकारियों एवं स्वयं सहायता समूह के अध्यक्षों के साथ बैठक में डीएम ने कहा कि दीपावली का त्योहार आने वाला है। इस त्योहार पर सब अपने-अपने घरों के लिए कुछ न कुछ सामान अवश्य खरीदते है। उन्होंने कहा कि समूह जो भी सामान या उत्पाद तैयार करते है उन सबका स्टॉक उनके पास होना चाहिए। सामान बेचने के लिए स्टॉल लगाकर प्रशासन देगा जहां उन्हें अपना सामान रखना है और बेचना है। उनकी आर्थिक स्थिति एवं उनके सामान की मार्केटिंग भी होगी। यह मेला 19 अक्तूबर से 25 अक्तूबर के मध्य लगाया जाएगा, ताकि दीपावली होने के कारण अधिक सामान का विक्रय हो सके। उन्होंने कहा कि मोमबत्ती, दीए, बैग, आचार, ड्रेस, दीपावली की तोरण माला, फैंसी दीप, लोई आदि सामानों की स्टॉल लगाई जाएगी। डीएम ने कहा कि मेले में लाए जाने वाले उत्पादों की पूर्ण जिम्मेदारी स्वयं सहायता समूहों की होगी। उसको बदलने या खराब होने की स्थिति में ठीक करने की सभी जिम्मेदारी को स्वयं सहायता समूह ही सुनिश्चित करेंगे। इस अवसर पर स्वयं सहायता समूहों ने अपने-अपने उत्पादों को डीएम को दिखाया। सीडीओ अलोक यादव, एडीएम प्रशासन अमित सिंह, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कुलदीप मीणा सहित सभी संबंधित अधिकारी एवं स्वयं सहायता समूह की महिलाएं व अध्यक्ष उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें