फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए दिव्या काकरान का चयन, भारतीय महिला कुश्ती में दिखाएंगी दम

Mon, 16 May 2022 03:52 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर

सार

इंग्लैंड के बर्मिंघम में 28 जुलाई से खेली जाने वाली कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप के लिए भारतीय महिला कुश्ती टीम का चयन कर लिया गया है।
विज्ञापन
दिव्या काकरान - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंग्लैंड के बर्मिंघम में 28 जुलाई से खेली जाने वाली कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप के लिए भारतीय महिला कुश्ती टीम का चयन कर लिया गया है। लखनऊ में आयोजित ट्रायल में उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद के पुरबालियान गांव की अर्जुन अवार्डी दिव्या काकरान ने 68 किलोग्राम भार वर्ग में जीत दर्ज कर बर्मिघम का टिकट पक्का कर लिया है। पिछली बार दिव्या ने कांस्य पदक जीता था।
विज्ञापन


अर्जुन अवार्डी पहलवान दिव्या काकरान ने हाल ही में सचिन प्रताप के साथ सगाई की थी। मेरठ निवासी सचिन नेशनल खिलाड़ी हैं। वहीं उम्मीद जताई जा रही है कि कॉमनवैलथ गेम्स के बाद दिव्या शादी के बंधन में बंध जाएंगी और मेरठ की बहू कहलाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें