फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarangar: स्टंटबाजी का विरोध करने पर सभासद के भतीजे की चाकू मारकर हत्या

Wed, 17 Sep 2025 03:28 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

मुजफ्फरनगर के खालापार क्षेत्र में बाइक स्टंट का विरोध करना अफसार(22) को भारी पड़ गया। तीन युवकों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। मेरठ ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

 

विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर शहर के खालापार थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात हुई घटना ने सनसनी फैला दी। गली में बाइक स्टंट करने का विरोध करना 22 वर्षीय अफसार की जिंदगी पर भारी पड़ गया।

अफसार, जो स्थानीय सभासद अन्नू कुरैशी का भतीजा था, अपने घर के पास गली में खड़ा था। तभी तीन युवक बाइक से आए और गली में खतरनाक स्टंट करने लगे। अफसार ने इसका विरोध किया।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Murder: रिश्ते के ताऊ के बेटे से की थी शादी, भाइयों ने बहन को दी खौफनाक सजा, मासूम भांजे की सांसें छीन लीं

कुछ देर बाद वही युवक वापस आए और चाकू से अफसार पर हमला कर दिया। परिजन उसे गंभीर हालत में इलाज के लिए मेरठ लेकर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

घटना के बाद आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तीन टीमें गठित कर दी हैं। एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने कहा कि आरोपियों की तलाश की जा रही है और जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें