फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: खून से लथपथ लाशों वाली वीडियो वायरल कर माहौल खराब करने की साजिश, पाकिस्तान से निकला कनेक्शन

Mon, 21 Jul 2025 05:39 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर

सार

Three Arrested: वायरल वीडियो को मुरादाबाद का बताकर एक व्हॉट्सएप ग्रुप पर वायरल किया गया। पुलिस ने जांच की तो यह पाकिस्तान के मुजफ्फरगढ़ का निकला। तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में तीनों आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान के एक वीडियो को मुरादाबाद का बताकर वायरल करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस वीडियो में एक परिवार के लोगों की लाशें दिखाकर मामले को सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश की गई। तीनों आरोपी मुजफ्फरनगर के ककरौली के रहने वाले हैं। 
विज्ञापन

 

पुलिस लाइन में एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि ककरौली युवा एकता व्हाट्सएप ग्रुप के जरिये विवादित वीडियो प्रसारित की जा रही थी। पुलिस ने जांच की और ककरौली के आरोपी नदीम, मनशेर और रहीस को गिरफ्तार कर लिया।
 

ये है वीडियो में
वायरल वीडियो में एक घर में महिला और बच्चों की लाशें खून से लथपथ पड़ी हैं। मुरादाबाद के मंसूरपुर थारक नंगला का वीडियो बताकर कहा गया कि बजरंग दल के कुछ लोग मुस्लिम लोगों की हत्या कर रहे हैं, इसी तरह कई गांवों में मुस्लिमों की हत्या की जा रही है। पुलिस ने जांच की तो यह वीडियो पाकिस्तान के मुजफ्फरगढ़ का निकला। इस वीडियो के सहारे सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई। 

ये भी देखें...
Muzaffarnagar: युवक की चाकू से गोदकर हत्या, शव जंगल में पड़ा मिला    
 
विज्ञापन

ये है पाकिस्तान की घटना
पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में मुज़फ़्फ़रगढ़ ज़िले के अलीपुर में सज्जाद खोखर अपने परिवार के साथ रहता था। अप्रैल 2024 में उसने अपनी पत्नी कौसर (42) और सात बच्चों चार बेटियों और तीन बेटों की हत्या कर दी। सभी कुल्हाड़ी से काटकर मार डाला। इन बच्चों की उम्र आठ महीने से 10 साल के बीच है। 
वहां की पुलिस का कहना था कि सज्जाद आर्थिक तंगी के कारण मानसिक रूप से परेशान था और उसका अपनी पत्नी से अकसर झगड़ा होता था। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। सज्जाद ने कहा कि वह अपने बच्चों का पेट नहीं भर सकता था। इसी कारण सबको मार डाला। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें