सीओ ऋषिका सिंह हाल ही में तबादला होकर फुगाना सर्किल की जिम्मेदारी संभालने पहुंची हैं। कांवड़ यात्रा के दौरान वह लगातार शिवभक्तों के बीच रहकर उनकी मदद कर रही हैं। वीडियो में वह कांवड़ शिविर में कुछ युवाओं के पैरों को दबाकर थकान दूर करने की कोशिश करती नजर आती हैं।
इस वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाएं मिली-जुली हैं। कुछ इसे पुलिस की मानवीय पहल मान रहे हैं, तो कुछ इस पर सवाल भी उठा रहे हैं।
प्रशासन की ओर से इस वीडियो को लेकर अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन सीओ ऋषिका सिंह के इस कार्य ने उन्हें कांवड़ यात्रा में चर्चा का केंद्र बना दिया है।